ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की फिल्म 'विक्रम वेधा' जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। रिलीज की तारीख नजदीक आते ही फिल्म को लेकर काफी बज देखने को मिल रहा है। इस बीच कई सेलेब्स ने फिल्म देखकर अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी हैं। हाल ही में सैफ की पत्नी करीना कपूर खान और ऋतिक के पिता राकेश रोशन ने फिल्म देखकर फैंस के साथ अपना अनुभव साझा किया है। आइए जानते हैं दोनों ने फिल्म के बारे में क्या कहा...