फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jennifer Winget: ‘आशिकी 3’ नहीं इस फिल्म में नजर आएंगी जेनिफर विंगेट, इस निर्देशक से मिलाया हाथ

Tue, 27 Sep 2022 01:26 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री जेनिफर विंगेट अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। अभिनेत्री एक्टिंग के साथ ही सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।
विज्ञापन
1 of 4
जेनिफर विंगेट - फोटो : social media

छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री जेनिफर विंगेट अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। अभिनेत्री एक्टिंग के साथ ही सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। टीवी जगत में अपनी एक अलग पहचान बना चुकीं जेनिफर अब बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। बीते दिनों सामने आई खबरों में ऐसा दावा किया जा रहा था कि एक्ट्रेस कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म आशिकी 3 में स्क्रीन शेयर करती नजर आने वाली हैं। हालांकि, बाद में यह खबरें महज अफवाह साबित हुई थी। 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
जेनिफर विंगेट - फोटो : insta

इसी क्रम में अब हाल ही में एक्ट्रेस से जुड़ी एक और नई खबर सामने आ रही है। सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेत्री जल्द ही बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता विशाल भारद्वाज की फिल्म में नजर आने वाली हैं। जानकारी के मुताबिक यह फिल्म उनके डेब्यू के बाद उनकी दूसरी बॉलीवुड फिल्म होगी। 'फिर से' के बाद विशाल की यह फिल्म जेनिफर विंगेट की दूसरी मूवी होगी। बता दें कि मनोरंजन जगत की क्वीन जेनिफर विंगेट बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस भी बॉलीवुड में काम कर चुकी हैं। लेकिन बॉलीवुड में असल मायने में उन्होंने साल 2015 में फिल्म 'फिर से' से डेब्यू किया था। 

Bigg Boss 16: खुद को शेर बताने वाली टीवी की इस फेमस बहू को ‘बिग बॉस’ ने कराया चुप, बोले- तुम सेर तो मैं सवासेर

विज्ञापन

3 of 4
जेनिफर विंगेट - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, विशाल संग उनकी फिल्म के बारे  में बात करें तो इस फिल्म में अभी तक जेनिफर विंगेट के किरदार के बारे में खास जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन रिपोर्ट्स में यह बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस इस फिल्म में मुख्य किरदार निभाती नजर आ सकती हैं। हालांकि अभी तक जेनिफर विंगेट या निर्माता की ओर से इस मामले पर आधिकारिक तौर कुछ भी नहीं कहा गया है। अभिनेत्री जेनिफर विंगेट ने टीवी की दुनिया में अपनी जबरदस्त पहचान बनाई है।

Ponniyin Selvan: 'पीएस-1' की रिलीज से पहले ऐश्वर्या ने बॉलीवुड बनाम साउथ पर तोड़ी चुप्पी, कह दी ये बड़ी बात
विज्ञापन

4 of 4
जेनिफर विंगेट - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री ने टीवी के मशहूर धारावाहिक 'कसौटी जिंदगी की' में स्नेहा के किरदार से खूब वाहवाही लूटी थी। इसके बाद वह टीवी शो 'दिल मिल गए' में भी नजर आई थीं। वहीं 'बेहद' के जरिए जेनिफर विंगेट ने पहली बार नकारात्मक किरदार में नजर आई थीं, जिसे लोगों ने काफी पसंद भी किया था। छोटे पर्दे के अलावा जेनिफर विंगेट ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी अपना जलवा बिखेर चुकी हैं। एक्ट्रेस हाल ही में 'कोड एम 2' में नजर आई थीं।


Dada Saheb Phalke Award: आशा पारेख को दिया जाएगा दादा साहब फाल्के अवॉर्ड, केंद्रीय मंत्री ने किया एलान

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें