बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और सैफ अली खान स्टारर बहुप्रीक्षित फिल्म 'विक्रम वेधा' आज सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। साउथ की इसी नाम से आई फिल्म की हिंदी रीमेक का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म को आलोचकों सहित सोशल मीडिया पर भी दर्शकों की ओर से रिव्यू दिया जा रहा है। वहीं, इस सबके बीच ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान और उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने अपना भी फिल्म को लेकर अपना रिएक्शन दिया है और लोगों से अपील भी की है।