विक्रम वेधा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आमिर और अक्षय से भी पीछे
इस साल रिलीज हुई हिंदी फिल्मों में बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन के कलेक्शन के मामले में फिल्म ‘विक्रम वेधा’ छठे नंबर पर रही है। फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन’ ने साल की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली हिंदी फिल्म का तमगा पाया है। इसने पहले दिन 36 करोड रुपये कमाए। इसके बाद रही हिंदी दूसरी फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ जिसने रिलीज के पहले दिन 14.11 करोड़ रुपये कमाए थे। पहले दिन की कमाई के मामले में तीसरे स्थान पर 13.25 करोड़ रुपये कमाकर अक्षय कुमार की फिल्म ‘बच्चन पांडे’ रही। और, इसके बाद चौथे नंबर पर पहले दिन 11.70 करोड़ रुपये कमाकर रही आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ रही। पांचवे नंबर पर अक्षय़ कुमार की फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ है जिसने रिलीज के पहले दिन 10.70 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।