पुष्कर और गायत्री के निर्देशन में बनी 'विक्रम वेधा' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में असफल साबित हो रही है। ऋतिक रोशन और सैफ अली खान स्टारर इस फिल्म को लेकर शुरुआत में लोगों में काफी क्रेज देखने को मिल रहा था, लेकिन अब जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं फिल्म की कमाई में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं, अब फिल्म की कमाई के नौवें दिन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं, जिसमें हल्की सी बढ़त देखने को मिली है।