फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos of the Day: शमा सिकंदर का बोल्ड अंदाज और समंदर किनारे रश्मिका बनीं जलपरी, पढ़ें आज का सेलेब्रिटी अपडेट

Sat, 08 Oct 2022 08:46 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
रश्मिका मंदाना, शमा सिकंदर - फोटो : सोशल मीडिया
एंटरटेनमेंट की दुनिया की हर खबर पर फैंस अपनी पैनी नजर बनाए रखते हैं। हर प्रशंसक अपने चहेते कलाकार के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहता है। सितारे भी इस बात से वाकिफ होते हैं। यही वजह है कि वे भी समय-समय पर खुद से जुड़े अपडेट सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। आज भी कई सितारों ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से फैंस के साथ खुद से जुड़ी जानकारी साझा की हैं। आइए इन पोस्ट पर एक नजर डालते हैं...
विज्ञापन

2 of 11
रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया
रश्मिका मंदाना
रश्मिका मंदाना ने हाल ही में फिल्म गुडबाय से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। फिल्म में वह अमिताभ बच्चन के साथ नजर आईं हैं। एक्ट्रेस इन दिनों छुट्टियां मना रही हैं। आज उन्होंने अपनी एक फोटो शेयर की है जिसमें वह समंदर किनारे पोज देती दिख रही हैं।
विज्ञापन

3 of 11
मौनी रॉय - फोटो : सोशल मीडिया
मौनी रॉय
मौनी सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी बोल्डनेस की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। हालांकि आज उनका अलग अंदाज देखने को मिल रहा है। एक्ट्रेस ने अपने पेट के साथ खुद की एक क्यूट तस्वीर साझा की है।

4 of 11
परिणीति चोपड़ा - फोटो : Social media
परिणीति चोपड़ा
हाल ही में परिणीति चोपड़ा में अपनी बोल्ड फोटो शेयर कर इंटरनेट पर सनसनी फैला दी थी। एक्ट्रेस आज इससे बिलकुल अलग ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं।  ब्लैक सूट में वह काफी सुंदर लग रही हैं।
विज्ञापन

5 of 11
कपिल शर्मा अपनी पत्नी के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
कपिल शर्मा
कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने भी आज खुद से जुड़ा मजेदार अपडेट दिया है। एक्टर ने आज अपनी पत्नी के साथ खुद की तस्वीर साझा की है। इस फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'पति पत्नी और बुसान।'

 
विज्ञापन

6 of 11
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
मलाइका अरोड़ा
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर हाल ही में फिल्म एक विलेन रिटर्न्स में नजर आए थे। इन दिनों अर्जुन लंदन में हैं। उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका ने अर्जुन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में वह काफी कूल लग रहे हैं। 

 
विज्ञापन

7 of 11
अशनूर कौर - फोटो : सोशल मीडिया
अशनूर कौर
एक्ट्रेस अशनूर कौर ने भी आज अपनी खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। पीले रंग के ब्लेजर में एक्ट्रेस बला की खूबसूरत लग रही हैं। फैंस को उनका यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है।

8 of 11
शमा सिकंदर - फोटो : सोशल मीडिया
शमा सिकंदर
एक्ट्रेस शमा सिकंदर अपने बोल्ड इमेज की वजह से काफी ज्यादा मशहूर हैं। एक्ट्रेस आज ब्लैक कार में बोल्ड पोज देती नजर आईं। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

9 of 11
करिश्मा तन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
करिश्मा तन्ना
करिश्मा तन्ना वीकेंड का लुत्फ उठा रही हैं। उन्होंने पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी है। एक्ट्रेस ने अपनी खूबसूरत फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, 'हेल्लो वीकएंड।'

10 of 11
निया शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
निया शर्मा
अपनी बोल्ड अदाओं से लोगों को दीवाना बनाने वाली निया शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आज उन्होंने अपनी मिरर सेल्फी फैंस संग साझा की है। इस फोटो में वह रेड शर्ट और शॉर्ट्स में नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन

11 of 11
अवनीत कौर - फोटो : सोशल मीडिया
अवनीत कौर
अवनीत कौर की खूबसूरती के लाखों दीवाने हैं। उनकी पोस्ट का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहा है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी कुछ तस्वीरेंं शेयर की हैं। सलवार सूट में एक्ट्रेस ने लोगों का दिल जीत लिया है। हर तरफ उनकी इन फोटोज की चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें