फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikram Vedha Box Office Collection: ‘विक्रम वेधा’ की कमाई में आया थोड़ा उछाल, नौवें दिन हुआ इतना कारोबार

Sat, 08 Oct 2022 09:22 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
विक्रम वेधा - फोटो : सोशल मीडिया
पुष्कर और गायत्री के निर्देशन में बनी 'विक्रम वेधा' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में असफल साबित हो रही है। ऋतिक रोशन और सैफ अली खान स्टारर इस फिल्म को लेकर शुरुआत में लोगों में काफी क्रेज देखने को मिल रहा था, लेकिन अब जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं फिल्म की कमाई में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं, अब फिल्म की कमाई के नौवें दिन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं, जिसमें हल्की सी बढ़त देखने को मिली है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
विक्रम वेधा - फोटो : सोशल मीडिया
'विक्रम वेधा' इसी नाम से बनी साउथ की फिल्म का हिंदी रीमेक है, जिसका निर्देशन पुष्कर और गायत्री ने ही किया था। इस फिल्म में आर माधवन और विजय सेतुपति मुख्य भूमिका में थे। वहीं, हिंदी रीमेक में ऋतिक रोशन ने वेधा का किरदार निभाया है, तो सैफ अली खान विक्रम के रोल में नजर आए हैं। इनके अलावा फिल्म में राधिका आप्टे, रोहित सराफ, योगिता बिहानी भी शामिल हैं। साउथ की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने में कामयाब रही थी, तो हिंदी रीमेक को उतना बढ़िया रिस्पांस नहीं मिला है।

Housefull 5: बॉक्स ऑफिस पर कब दस्तक देगी हाउसफुल 5? रिलीज डेट से लेकर स्टारकास्ट तक यहां जानें सभी अपडेट
विज्ञापन

3 of 4
विक्रम वेधा - फोटो : सोशल मीडिया
'विक्रम वेधा' की रिलीज का यह दूसरा हफ्ता चल रहा है और फिल्म अपने बजट का आधा कमाने में भी सफल नहीं हो सकी है। करीब 175 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म अभी तक 65.11 करोड़ का ही कारोबार कर पाई है। फिल्म ने दूसरे शुक्रवार को 2.54 करोड़ की कमाई की थी, तो अब शनिवार को इसकी कमाई में थोड़ी बढ़त देखने को मिली है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार नौवें दिन फिल्म ने 4 करोड़ का कलेक्शन किया है।

Urfi Javed: साजिद खान पर फिर बिफरीं उर्फी जावेद, बोलीं- जिनको मॉलेस्ट किया उनसे माफी तक नहीं मांगी
विज्ञापन

4 of 4
विक्रम वेधा - फोटो : सोशल मीडिया
विक्रम वेधा की अब तक की कमाई -
 
दिन  कमाई (करोड़ में)
पहला शुक्रवार  10.58
पहला शनिवार 12.51
पहला रविवार 13.85
पहला सोमवार 5.39
पहला मंगलवार 5.77
पहला बुधवार 7.21
पहला गुरुवार 3.26
दूसरा शुक्रवार  2.54
दूसरा शनिवार  4.00
कुल कमाई  65.11 (लगभग)

Rashmika Mandanna: विजय देवरकोंडा के साथ छुट्टियां मना रहीं रश्मिका? एक्ट्रेस की फोटो में फैंस ढूंढ रहे सुराग
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें