कमल हासन
- फोटो : सोशल मीडिया
बोले, 'हमें बहस की जरूरत नहीं है'
कमल हासन ने ट्विटर पर साझा किए वीडियो में कहा है, 'मेरे प्रिय फिल्म प्रेमियो। राजकमल फिल्म्स इंटरनेशनल की तरफ से आप सभी को मेरी शुभकामनाएं। मैं आप सभी को फिर से यह साबित करने के लिए धन्यवाद देता हूं कि सिनेमा अपने आप में एक भाषा है और हमें बहस की जरूरत नहीं है। चाहें वह दक्षिण से हो, उत्तर से हो या दुनिया के किसी भी कोने से। मैं सभी तकनीशियन, सभी कलाकारों सभी दर्शकों व अन्य सभी को धन्यवाद देता हूं। जिन्होंने 'विक्रम' को एक बड़ी सफलता दिलाई है।'