विक्रम
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म ‘विक्रम’ ने रिलीज के पहले हफ्ते में बड़ा धमाका किया था। पहले हफ्ते में ही 143.95 करोड़ रुपये की शानदार कमाई करने में फिल्म को तमिल में 125.60 करोड़ रुपये, तेलुगू में 15.5 करोड़ रुपये और हिंदी में 2.85 करोड़ रुपये की कमाई हुई। दूसरे हफ्ते में फिल्म ‘विक्रम’ ने तमिल में 45.16 करोड़ रुपये, तेलुगू में 4.6 करोड़ रुपये और हिंदी में 2.44 करोड़ रुपये मिलाकर 52.20 करोड़ रुपये कमाए थे। तीसरे हफ्ते में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 27.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और इसमें तमिल की हिस्सेदारी 22.01 करोड़ रुपये, तेलुगू की 1.88 करोड़ रुपये और हिंदी की हिस्सेदारी 3.26 करोड़ रुपये रही। चौथा हफ्ते में फिल्म ‘विक्रम’ की कुल कमाई रही 13.86 करोड़ रुपये और इसमें तमिल संस्करण ने 11.35 करोड़ रुपये, तेलुगू ने 1.31 करोड़ रुपये और हिंदी संस्करण ने 1.20 करोड़ रुपये कमाए।