तमिल में बनी कमल हासन, विजय सेतुपति और फहाद फासिल की सुपरहिट फिल्म ‘विक्रम’ इस हफ्ते निर्देशक एस एस राजामौली की फिल्म ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड तोड़ने जा रही है। फिल्म ‘विक्रम’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन तीसरे हफ्ते भी जारी है। फिल्म ने पहले दो हफ्तों में ही शानदार कमाई करते हुए तमिल सिनेमा को एक नई ऊंचाई तक पहुंचा दिया है। फिल्म ने अभिनेता विजय की फिल्म ‘बिगिल’ की कमाई की बराबरी कर ली है और अब इसके निशाने पर वह स्थान है, जहां तमिलनाडु में अब तक सिर्फ निर्देशक एस एस राजमौली की फिल्म ‘बाहुबली’ पहुंच सकी है।