ओम राउत की फिल्म ‘आदिपुरुष’ रिलीज के बाद से ही विवादों के घेरे में आ गई है। रिलीज के इतने दिनों बाद भी दर्शक फिल्म की आलोचना करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। इसी क्रम में अब विक्रम भट्ट ने भी अपने दादा विजय भट्ट के निर्देशन में फिल्म‘राम राज्य’ को याद किया, जो साल 1943 में रिलीज हुई थी। इसे साझा करते हुए विक्रम ने कहा कि राम राज्य एकमात्र ऐसी फिल्म थी, जिसे महात्मा गांधी ने देखा था।