फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Krishna Bhatt: विक्रम भट्ट के घर से इस दिन उठेगी बेटी कृष्णा की डोली, शादी की डेट और वेन्यू फाइनल

Sat, 27 May 2023 07:00 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कृष्णा भट्ट, वेदांत सारदा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड फिल्म मेकर विक्रम भट्ट की बेटी और डायरेक्टर कृष्णा भट्ट जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। जी हां, खबर है कि कृष्णा अपने बॉयफ्रेंड वेदांत सारदा के साथ सात फेरे लेने जा रही हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, शादी की तारीख भी पक्की हो गई है। एक मीडिया संस्थान के रिपोर्ट के अनुसार, दोनों इसी साल शादी करने वाले हैं। कृष्णा और वेदांत 11 जून को शादी के बंधन में बंधेंगे।

विज्ञापन

2 of 5
कृष्णा भट्ट, वेदांत सारदा - फोटो : सोशल मीडिया

कपल ने पिछले साल पांच दिसंबर को सगाई की थी। रिपोर्ट के मुताबिक, शादी की खबर को खुद ‘ट्विस्टेड 3’ की डायरेक्टर कृष्णा ने कंफर्म किया है। उन्होंने कहा "मैं एक नई जर्नी शुरू करने को लेकर एक्साइटेड हूं, लेकिन मैं इसके बारे में ज्यादा बात नहीं करना चाहती। तैयारी जोरों पर चल रही  है।”

विज्ञापन

3 of 5
कृष्णा भट्ट, वेदांत सारदा - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, रिपोर्ट की माने तो उनकी शादी फंक्शन मुंबई में होगा और इस शादी में फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर्स की मौजूदगी में इंटीमेट सेरेमनी होगी। शादी गुजराती और मारवाड़ी रीति-रिवाजों का कॉम्बिनेशन होगी। यह भी कहा गया है कि दोनों का प्री-वेडिंग फंक्शन आठ जून से शुरू होगा। इसमें हल्दी, संगीत और मेहंदी सेरेमनी शामिल हैं।

4 of 5
कृष्णा भट्ट, वेदांत सारदा - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि वेदांत और कृष्णा दोनों को पहली नजर में ही एक दूसरे से प्यार हो गया था। सगाई के बाद पिछले साल दिसंबर में कपल ने एक मीडिया संस्थान से बातचीत के दौरान अपनी लव स्टोरी शेयर की थी। उन्होंने कहा था, “हम ठीक छह महीने पहले एक दोस्त के जरिए मिले थे। हमने कभी उम्मीद नहीं की थी, जिस दिन हम मिले उसी दिन हमें प्यार हो गया। पहली मुलाकात में ही हमें पता चल गया था कि हम एक-दूसरे के सोलमेट हैं। पहले हफ्ते तक हमने अपने परिवारों को बता दिया। कृष्णा ने कहा था ऐसा लगता है जैसे वह मेरे लिए बंबई आया हो।''

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विक्रम भट्ट, कृष्णा भट्ट् - फोटो : सोशल मीडिया
वर्कफ्रंट की बात करें तो कृष्णा भी अपने पिता की तरह ही फिल्म मेकर हैं। उन्होंने साल 2020 में आई फिल्म बदनाम का निर्देशन किया था। इसके अलावा उन्होंने 1920 - हॉरर ऑफ़ द हार्ट, हॉन्टेड जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है।

यह भी पढ़ें-  OMG2: ओटीटी नहीं पर्दे पर ही होगी 'ओह माय गॉड 2' की वापसी, अक्षय कुमार समेत लीड रोल में होंगे ये सितारे


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें