सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : Twitter-@itsSSR
सुशांत केस में ड्रग एंगल का खुलासा रिया चक्रवर्ती के डिलीट किए गए वॉट्सऐप चैट से हुआ है। इस वॉट्सएप चैट में रिया चक्रवर्ती ने MDMA जैसे ड्रग्स को लेकर बात की है। खबरों की मानें तो रिया चक्रवर्ती के ड्रग्स वाली चैट सामने आने के बाद सीबीआई इस बारे में सिद्धार्थ पिठानी, कुक केशब ठाकुर, कुक नीरज, हाउस मैनेजर सैमुअल मीरांडा, स्टाफ दीपेश सावंत से भी ड्रग्स वाली बात को लेकर एक बार फिर पूछताछ कर सकती है।