फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव हुए पार्थ समथान तो विकास गुप्ता ने कसा तंज! फिर पेश की सफाई

Tue, 14 Jul 2020 12:31 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पार्थ समथान, विकास गुप्ता - फोटो : Social Media
टेलीविजन प्रोड्यूसर विकास गुप्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। विकास बीते दिनों से खुद के जीवन को लेकर कई खुलासे कर रहे हैं। विकास सोशल मीडिया पर इतने ज्यादा एक्टिव रहने पर अब लोग भी उनके ऊपर काफी नजर रख रहे हैं। अब हाल ही में विकास ने एक ऐसा ट्वीट किया, जिससे वो चर्चा में आ गए। विकास ने ट्वीट में किसी का नाम तो नहीं लिखा लेकिन फिर भी लोग उसे एक टेलीविजन एक्टर के साथ जोड़ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
पार्थ समथान - फोटो : Social Media
ये टेलीविजन अभिनेता हैं 'कसौटी जिंदगी की' फेम अभिनेता पार्थ समथान। दरअसल हाल ही में अभिनेता पार्थ समथान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पार्थ ने खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी थी। इसी बात से विकास का ट्वीट भी जोड़कर देखा जा रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि विकास इस ट्वीट के जरिए पार्थ को तंज कस रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
विकास गुप्ता - फोटो : Social Media
विकास ने अपने ट्वीट में लिखा, 'ये बहुत मतलबी बात है कि क्योंकि आप यंग हैं और कोविड से नहीं मरेंगे, तो आप जिन लोगों के साथ काम करते हैं, उनकी जिंदगी को खतरे में डालें। वो लोग अपने घर भी जाते हैं अपने बच्चों और परिवार के पास। आपका घूमना- फिरना कुछ महीनों के लिए इंतजार कर सकता है। #StayHomeStaySafe'
 

4 of 5
विकास गुप्ता
हालांकि विकास ने इस ट्वीट में किसी का भी नाम नहीं लिखा था। लेकिन विकास के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया यूजर्स इसे पार्थ से जोड़कर देखने लगे। क्योंकि हाल ही में विकास से जुड़े लोगों में पार्थ कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। इसके बाद विकास ने खुद पूरे मामले पर सफाई पेश की। विकास ने लिखा, 'वो बेवकूफ लोग जो सोच रहे हैं कि मैं किसी को ताना मार रहा हूं तो बता दूं कि वो गलत हैं। मेरा वो लिखने का मतलब था कि लोगों को ध्यान से रहना चाहिए क्योंकि इससे दूसरों की जिंदगी बच सकती है।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कसौटी
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही धारावाहिक 'कसौटी जिंदगी की' की शूटिंग शुरू हुई थी। जिसके कुछ दिन में ही पार्थ कोविड पॉजिटिव पाए गए। हालांकि फिलहाल इसकी शूटिंग रोक दी गई है। पार्थ के साथ शूट करने वाले भी सभी कलाकारों और पूरी टीम का टेस्ट करवाया गया है। 

पढ़ें: फैंस के प्यार के सामने 'नत मस्तक' हुए अमिताभ बच्चन, कविता के जरिए कहा 'धन्यवाद'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें