बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन हाल ही में कोरोना पॉजिटिव पाए गए। अमिताभ ही नहीं बल्कि उनके बेटे अभिषेक बच्चन, बहू ऐश्वर्या राय बच्चन और पोती आराध्या बच्चन भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिसके बाद अमिताभ के फैंस के बीच हड़कंप मच गया। अमिताभ के फैंस उनके लिए दुआ करने लगे। कहीं अमिताभ के लिए पूजा पाठ होने लगा तो कहीं गुरुद्वारे में अरदास हुई। इस बीच अब अमिताभ ने अस्पताल से ही अपने फैंस के इस अथाह प्रेम के लिए उनका शुक्रिया अदा किया है।