फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamannaah-Vijay: जब तमन्ना ने विजय के लिए तोड़ी अपनी 17 साल पुरानी नो किसिंग पॉलिसी, ऐसा था अभिनेता का रिएक्शन

Sat, 24 Jun 2023 11:37 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
तमन्ना भाटिया, विजय वर्मा - फोटो : social media
तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा पिछले काफी समय से अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में दोनों ने सार्वजनिक तौर पर अपने रिश्ते को स्वीकार किया है। अब अक्सर दोनों सार्वजनिक तौर पर एक दूसरे के बारे में बात करते हुए नजर आते हैं। हाल ही में तमन्ना ने खुलासा किया था कि उन्होंने विजय वर्मा के साथ अपनी नो किसिंग पॉलिसी क्यों तोड़ दी। वहीं अब विजय ने तमन्ना के साथ पहली मुलाकात को याद करते हुए बताया कि कैसे अभिनेत्री ने उनके लिए नो किसिंग पालिसी तोड़ दी।
विज्ञापन

2 of 5
तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में दिए साक्षात्कार में विजय ने खुलासा किया कि वह पहली बार तमन्ना से निर्देशक सुजॉय घोष के कार्यालय में मिले थे, जो 'लस्ट स्टोरीज 2' में का निर्देशन कर रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि दोनों के बीच बातचीत हुई और तमन्ना ने उन्हें बताया कि वह पिछले 17 सालों से काम कर रही हैं और वह नो किस पॉलिसी के तहत काम करती हैं। फिर तमन्ना ने विजय को बताया कि उन्होंने पहले ऐसा कुछ नहीं किया है और वह पहले अभिनेता होंगे, जिन्हें वह स्क्रीन पर किस करेंगी।

Dharmendra: धर्मेंद्र ने सेट से आलिया भट्ट के साथ साझा की बेहद खास तस्वीर, अभिनेत्री के लिए लिखा यह प्यारा नोट
विज्ञापन

3 of 5
विजय वर्मा-तमन्ना भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया
तमन्ना की इस बात पर विजय ने बस 'थैंक यू' कहकर जवाब दिया। हाल ही में एक साक्षात्कार में तमन्ना से पूछा गया कि वह अपने साथी में किस चीज को आकर्षक मानती हैं, इसका नाम बताएं। इस पर उन्होंने जवाब दिया, 'सब कुछ।' उन्होंने आगे कहा कि विजय एक अद्भुत व्यक्ति हैं और कई अन्य लोगों के बीच यह सबसे आकर्षक गुण है।

Krishna Bhatt: पिता की इस फिल्म को देखने के बाद निर्माता बनीं कृष्णा, बताई '1920 हॉरर ऑफ द हार्ट’ बनाने की वजह

4 of 5
तमन्ना भाटिया-विजय वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले तमन्ना ने विजय संग इंटीमेट सीन्स करने के बारे में बात करते हुए कहा था कि अभिनेता ने उन्हें सुरक्षित महसूस करवाया है। तमन्ना ने कहा था, 'मैंने कभी किसी अभिनेता के आसपास इतना सुरक्षित महसूस नहीं किया और यही एक अभिनेता के लिए वास्तव में महत्वपूर्ण है। आपको उस तरह की सुरक्षा महसूस करने की जरूरत है। यह एक लंबी छलांग की तरह है जो आप लेते हैं, खासकर इस तरह की फिल्म में। विजय ने शुरू के पल से ही मुझे इतना सुरक्षित महसूस कराया कि मैं कुछ भी कहने, कुछ भी करने या कुछ भी व्यक्त करने से नहीं डरती थी। उन्होंने मुझे इतना आसान महसूस कराया तो यह एक वह चीज है, जो मुझे उनके बारे में बेहद पसंद है।'

PM Modi: अफ्रीकी-अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन ने गाया भारतीय राष्ट्रगान, पीएम मोदी के पैर छूकर लिया आशीर्वाद
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तमन्ना भाटिया, विजय वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा की डेटिंग की खबरें पहली बार तब सामने आई थीं, जब कथित तौर पर किस करते हुए गोवा से उनकी तस्वीर वायरल हो गई थी। हाल ही में तमन्ना ने विजय के साथ अपनी डेटिंग की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी और अभिनेता को अपनी हैप्पी प्लेस बताया था। बाद में, विजय वर्मा ने भी एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि वह नहीं चाहते कि लोग उनके निजी जीवन पर चर्चा करें और वह अपने काम के लिए पहचाने जाना चाहते हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी खुलासा किया कि वह खुश हैं और उनके जीवन में 'बहुत सारा प्यार' है।

Bigg Boss OTT 2: सलमान खान को प्यार में मिला भयंकर धोखा, बेबिका ने किया भाईजान के सिंगल रहने की वजह का खुलासा

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें