फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chennai Floods: चेन्नई बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए दलपति विजय, पोस्ट साझा कर संगठन से की ये अपील

Thu, 07 Dec 2023 12:17 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पिछले काफी वक्त से ये अटकलें लगाई जा रही हैं कि विजय राजनीति में रखने की तैयारी कर रहे हैं। अब हाल ही में सामने आए उनके इस पोस्ट से लोगों ने उनकी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं के एक और संकेत के रूप में देखा। 
विज्ञापन
1 of 5
चेन्नई बाढ़, दलपति विजय - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ सुपरस्टार दलपति विजय ने हाल ही में चेन्नई में मिचौंग के कारण आई बाढ़ के बारे में बात की है। अभिनेता ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट साझा कर लिखा कि लोग अभी भी बुनियादी सुविधाओं के बिना पीड़ित हैं। उन्होंने अपने संगठन विजय मक्कल अयक्कम के सदस्यों से लोगों की सहायता के लिए सरकार के साथ मिलकर काम करने को कहा है।
विज्ञापन

2 of 5
दलपति विजय - फोटो : सोशल मीडिया
दलपति विजय ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'चेन्नई और उसके उपनगरों में चक्रवात मिचौंग के कारण बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक गंभीर रूप से प्रभावित हुए हैं। रिपोर्टों से पता चलता है कि हजारों लोग पीने के पानी, भोजन और अन्य बुनियादी सुविधाओं के बिना पीड़ित हैं। सोशल मीडिया पर कई लोग बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने के लिए मदद की गुहार लगाते रहते हैं। ऐसे में मैं संगठन (विजय मक्कल अयक्कम) के सदस्यों से लोगों की मदद के लिए निस्वार्थ भाव से सरकार के साथ काम करने का अनुरोध करता हूं।' 

Animal: एनिमल के वायरल 'लिक माई शू' सीन पर तृप्ति डिमरी का बड़ा बयान, बोलीं-मैं भी होती तो यह करने को कहती
विज्ञापन

3 of 5
दलपति विजय - फोटो : सोशल मीडिया
पिछले काफी वक्त से ये अटकलें लगाई जा रही हैं कि विजय राजनीति में रखने की तैयारी कर रहे हैं। अब हाल ही में सामने आए उनके इस पोस्ट से लोगों ने उनकी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं के एक और संकेत के रूप में देखा। बता दें कि बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए कई तमिल अभिनेता आगे आए हैं।

4 of 5
दलपति विजय - फोटो : सोशल मीडिया
प्यार प्रेमा काधल में नजर आए अभिनेता हरीश कल्याण ने राहत गतिविधियों के लिए चेन्नई निगम को एक लाख रुपये दान में दिए हैं। वहीं, अदिति बालन और विनोदिनी वैद्यनाथन जैसे अभिनेताओं ने बाढ़ से निपटने के लिए उचित बुनियादी ढांचे को लागू करने में विफल रहने के लिए तमिलनाडु सरकार की  कड़ी आलोचना भी की है। 

आसिम-हिमांशी ने जानबूझकर धर्म को आधार बनाकर किया ब्रेकअप?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दलपति विजय - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, दलपति विजय के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में वह लियो में नजर आए थे। विजय वर्तमान में अपने अगले प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। जल्द ही वह दलपति 68 में नजर आएंगे। वेंकट प्रभु द्वारा निर्देशित इस फिल्म का एक लंबा शूटिंग शेड्यूल हाल ही में थाईलैंड में पूरा किया गया है। 

Throwback Thursday: जब संजय दत्त की वजह से रोक दी गई शूटिंग, राजकुमार हिरानी को दोबारा लिखनी पड़ी पटकथा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें