हिंदी सिनेमा के बड़े बड़े दिग्गज भले अभी सांस थामकर बैठे हों, लेकिन तमिल सिनेमा के लिए नया साल 2021 धमाकेदार रहा है। पोंगल/मकर संक्रांति पर रिलीज हुई सुपरस्टार विजय की फिल्म ‘मास्टर’ ने सिनेमाघरों में करीब सवा दो सौ करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया है और अब ये फिल्म सीधे आपके मोबाइल पर आने वाली है। जी हां, विजय, विजय सेतुपति और मालविका मोहनन की फिल्म की ओटीटी रिलीज की तारीख तय हो गई है।