शाहरुख खान, विजय सेतुपति
- फोटो : social media
विजय सेतुपति की टीम ने इस बात की जानकारी दी है। टीम ने ट्विटर पर लिखा- 'मैं ये साफ करना चाहता हूं कि विजय सेतुपति सर, शाहरुख खान की जवान में निगेटिव रोल कर रहे हैं और अन्य किसी तेलुगू फिल्म में निगेटिव रोल नहीं कर रहे हैं, जैसी अफवाहें उड़ाई जा रही हैं'। बता दें कि कुछ समय पहले शाहरुख खान की फिल्म जवान का टीजर रिलीज हुआ था। जिसमें शाहरुख खान का बेहद ही खतरनाक अंदाज देखने को मिला था।