फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Laal Singh Chaddha: आमिर के लिए अशुभ रहा है गुरुवार, लाल सिंह चड्ढा से पहले हुआ था इस फिल्म का बंटाधार

Sun, 14 Aug 2022 06:41 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' सुर्खियों है और इसकी वजह फिल्म की अच्छी कमाई नहीं बल्कि इसके खिलाफ हो रहा विरोध प्रदर्शन है। बायकॉट के बीच रिलीज होने के बाद भी इस फिल्म से लोगों को काफी उम्मीदें थीं। कहा जा रहा था कि इस फिल्म के जरिए आमिर खान एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देंगे। क्योंकि वह चार साल बाद सिनेमाघरों में लौटे हैं। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। आमिर की यह फिल्म शुक्रवार को रिलीज न होकर गुरुवार को सिनेमाघरों में आई थी, जिस वजह से फिल्म को खास माना जा रहा था। हालांकि, इससे पहले भी अभिनेता की कुछ फिल्मों को गुरुवार को रिलीज किया है। आइए जानते हैं कि बीते 10 साल में गुरुवार और शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्मों का हाल 'लाल सिंह चड्ढा' के मुकाबले कैसा रहा।
विज्ञापन

2 of 4
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
लाल सिंह चड्ढा की कमाई
पहले आपको 'लाल सिंह चड्ढा' की कमाई बताते हैं, जिसमें भारी गिरावट देखने को मिल रही है। उम्मीद की गई थी कि यह फिल्म पहले दिन लगभग 17 करोड़ का कलेक्शन करेगी। इस फिल्म ने पहले दिन महज 11.7 करोड़ रुपये की कमाई की। दूसरे दिन यानी शुक्रवार को फिल्म ने 7.26 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं, शनिवार को देशभर में 'लाल सिंह चड्ढा' ने सिर्फ नौ करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म ने तीन दिनों में अब तक मात्र 27.96 करोड़ का कारोबार किया है।
विज्ञापन

3 of 4
सीक्रेट सुपरस्टार, ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
बीते 10 साल में गुरुवार को आईं ये फिल्में
आमतौर भारत में फिल्मों को शुक्रवार पर रिलीज किया जाता है लेकिन मेकर्स कुछ फिल्मों को गुरुवार वाले दिन भी सिनेमाघरों में लेकर आते हैं, जिनका अपना अगल क्रेज होता है। बीते 10 साल में आमिर की दो बड़ी फिल्में गुरुवार के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुईं, जिसमें 'सीक्रेट सुपरस्टार' और 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' है। इन दोनों फिल्मों की कमाई ने हर किसी को हैरान कर दिया था। 'सीक्रेट सुपरस्टार' माउथ पब्लिसिटी की वजह से बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई और बिग बजट फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' बजट भी निकालने में मशक्कत करती दिखी। 
 
फिल्म रिलीज डेट  पहले दिन की कमाई
(करोड़ में)
कुल कमाई
(करोड़ में) 
निष्कर्ष
सीक्रेट सुपरस्टार 2017 4.80 151.19  फ्लॉप
ठग्स ऑफ हिंदोस्तान 2018 52.25 63.40  हिट

 
विज्ञापन

4 of 4
दंगल और पीके - फोटो : सोशल मीडिया
शुक्रवार को रिलीज हुईं ये फिल्में
वहीं, बीते 10 साल में शुक्रवार के दिन रिलीज हुईं आमिर खान की फिल्मों की संख्या चार है। खास बात ये है कि ये चारों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई हैं। इस लिस्ट में 'तलाश', 'पीके', 'धूम 3' और दंगल शामिल है। 'दंगल' हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है। इस फिल्म ने दुनिया भर में लगभग 2000 करोड़ रुपये की कमाई की थी। टेबल में देखें बाकी फिल्मों का कलेक्शन...
 
फिल्म रिलीज डेट  पहले दिन का कलेक्शन
(करोड़ में)
कुल कमाई
(करोड़ में)
 निष्कर्ष
तलाश 2012 47.10 93.40 सेमी हिट
धूम 3 2013 107.61 284.27 ब्लॉकबस्टर
पीके  2014 95.41 340.8 ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर
दंगल 2016 107.01 387.38 ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें