विजय सेतुपति 96 फिल्म में
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
इस बीच, विजय सेतुपति ने अपनी शोहरत का फायदा उठाना शुरू कर दिया और एक के बाद एक लगातार फिल्में साइन करनी शुरू कर दीं। साल 2021 में उनकी जो फिल्में अब तक रिलीज हो चुकी हैं, उनमें फिल्म ‘मास्टर’ के अलावा ‘कुट्टी स्टोरी’, ‘उप्पेना’, ‘लाबम’ ‘तुगलक दरबार’ और ‘एनाबेल सेतुपति’ शामिल हैं। ‘एनाबेल सेतुपति’ को हिंदी में जब करके ‘एनाबेल राठौर’ के नाम से भी रिलीज किया गया, लेकिन इसे भी हिंदी क्षेत्र के दर्शकों ने खास पसंद नहीं किया। इन फिल्मों के अलावा विजय सेतुपति की जो फिल्में निर्माण के विभिन्न चरणों में हैं, उनमें मलयालम फिल्म ’19 (1) (ए)’, हिंदी फिल्में ‘मुंबईकर’ व ‘मेरी क्रिसमस’, मूक फिल्म ‘गांधी टॉक्स’ के अलावा तमिल फिल्में ‘कदाइसी विवासायी’, ‘मामनिथन’, ‘यादुम ऊरी यावरुम केलिर’, ‘काथू वाकुला रेंडु कादल’, ‘वीजेएस46’, ‘विदुथलाई’ और ‘विक्रम’ शामिल हैं। इन फिल्मों में से आधी की शूटिंग पूरी भी हो चुकी है। इनके अलावा कम से कम तीन और फिल्मों की बातचीत निर्णायक दौर में है।