फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vijay-Rashmika Marriage: विजय देवरकोंडा ने तोड़ी चुप्पी, बताया अपनी और रश्मिका मंदाना की शादी का सच

Tue, 22 Feb 2022 09:57 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
विजय देवरकोंडा - रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के डेटिंग की खबरें सामने आ रही हैं। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट भी किया गया है। वहीं साेमवार को कई रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जाने लगा कि दोनों इस साल के अंत में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। अब विजय देवरकोंडा ने अपने और रश्मिका मंदाना के रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी है।
विज्ञापन

2 of 4
विजय देवरकोंडा - रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया
ट्वीट...
विजय ने इन सभी अटकलों को अपने अंदाज में खारिज कर करते हुए एक ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, "हमेशा की तरह बकवास..क्या हम सिर्फ (रेड हार्ट इमोजी) द न्यूज से प्यार नहीं करते!"। जल्द ही, उनका ट्वीट माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया। अपने ट्वीट में, अभिनेता ने न तो उस खबर की पुष्टि की जिसके बारे में वह बात कर रहे हैं और न ही रश्मिका को डेट करने से इनकार किया है।
 
विज्ञापन

3 of 4
विजय देवरकोंडा - रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया
एक साथ कर चुके हैं कई फिल्में
बता दें कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडां ने दो फिल्मों, रोमांटिक कॉमेडी गीता गोविंदम (2018) और रोमांटिक एक्शन ड्रामा डियर कॉमरेड (2019) में एक-दूसरे के साथ अभिनय किया है। पर्दे पर इनकी केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर भी बेहद सफल रहीं हैं।
विज्ञापन

4 of 4
विजय देवरकोंडा - रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया
ऐसे उड़ी अफवाह
दोनों सेलेब्स को एक साथ घूमते और जिम सेशन में भी देखा गया है। इसके अलावा नए साल पर प्रशंसकों को बधाई देते हुए दोनों ने सोशल मीडिया एक ही जगह की तस्वीर भी साझा की थी। जिसे देख ऐसा प्रतित हो रहा था कि रश्मिका और विजय गोवा में एक ही रिसॉर्ट में थे। इसके बाद से ही उनके कथित रोमांस की खबरें सामने आने लगीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें