कटरीना कैफ
- फोटो : सोशल मीडिया
कटरीना कैफ
हिंदू परंपराओं के मुताबिक शादी के दौरान दुल्हन मंडप पर आते वक्त फूलों की चादर के नीचे
चलती है। इसे दुल्हन के भाई अपने उठाते हैं। लेकिन अभिनेत्री कटरीना कैफ की शादी में नया नजरिया पेश किया गया। फूलों की चादर को भाईयों ने नहीं बल्कि अभिनेत्री की बहनों ने उठाई थी। अभिनेत्री ने इस पल की एक फोटो साझा कर लिखा था, "हम बहनों ने हमेशा एक-दूसरे का साथ दिया, एक दूसरे की रक्षा की। मेरी सभी बहने मेरी मजबूती का स्तंभ हैं। हमारा रिश्ता हमेशा ऐसा बना रहे।"