फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vijay 69: अनुपम खेर की फिल्म 'विजय 69' को मिली सुरेश रैना से तारीफ, अभिनेता के प्रदर्शन को बताया सर्वश्रेष्ठ

Fri, 22 Nov 2024 06:28 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Suresh Raina Praised Vijay 69: पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने भारतीय अभिनेता अनुपम खेर की नवीनतम फिल्म 'विजय 69' की तारीफ की है। इस फिल्म की सराहना करते हुए उन्होंने इसे जरूर देखी जाने वाली फिल्म बताया है। 
विज्ञापन
1 of 5
सुरेश रैना- अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया
अनुपम खेर की नवीनतम फिल्म 'विजय 69' को दर्शकों और आलोचकों से साकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिली हैं। फिल्म एक व्यक्ति के उत्साह, दृढ़ संकल्प और बहादुरी पर केंद्रित है। अब इस फिल्म को पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना से भी तारीफें मिली हैं।  उन्होंने न केवल फिल्म के माध्यम से दिए गए संदेश की सराहना की, बल्कि इस फिल्म को अभिनेता के सर्वश्रेष्ठ काम में से एक बताया। 
विज्ञापन

2 of 5
विजय 69 - फोटो : इंस्टाग्राम: @netflix_in
'विजय 69' की सुरेश रैना ने की समीक्षा
सुरेश रैना ने अपने एक्स हैंडल पर 'विजय 69' की पोस्ट साझा करते हुए लिखा, "नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही विजय 69 देखी। वास्तव में एक बेहतरीन फिल्म है, मैं फिल्म की भावना और सुंदर संदेश से प्रभावित हू, जो बताता है हमें अपने सपनों को कभी नहीं छोड़ना चाहिए।" उन्होंने आगे अभिनेता के काम की तारीफ करते हुए कहा कि उनके अनुसार यह अनुपम खेर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था।
विज्ञापन

3 of 5
विजय 69 - फोटो : इंस्टाग्राम
हम सब में एक विजय मैथ्यू है- सुरेश रैना
फिल्म का सुरेश रैना पर प्रभाव को लेकर उन्होंने कहा ये फिल्म उनके दिल को छू गई है। उन्होंने लिखा, "फिल्में देखते समय मेरी आंखें शायद ही कभी नम होती हैं, लेकिन इस फिल्म ने मेरे दिल को छू लिया और मुझे याद दिला दिया कि कैसे मैंने संघर्ष किया और अपने देश के लिए खेलने और भारत को गौरवान्वित करने के अपने सपने को पूरा करने के लिए हार नहीं मानी। मुझे लगता है कि हम सभी में एक विजय मैथ्यू है।"
AR Rahman: पिता एआर रहमान के बचाव में उतरे एआर अमीन, अफेयर की अटकलों पर कही यह बात

4 of 5
विजय 69 - फोटो : सोशल मीडिया
लोगों से की फिल्म देखने की अपील
इसके अलावा, सुरेश रैना ने हर भारतीय से फिल्म देखने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा,"मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि आप जो चाहते हैं, उसे कभी न छोड़ें। आप अपनी इच्छा शक्ति से इसे हासिल कर सकते हैं। 'विजय 69' में अपने काम के जरिए हमें प्रेरित करने के लिए फिर से अनुपम जी का शुक्रिया।"
Bhagam Bhag 2: डबल पागलपन के साथ वापसी करेगा ‘भागम भाग 2’, जानें कब शुरू होगी शूटिंग?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम @ anupampkher
अनुपम खेर का वर्क फ्रंट
अक्षय रॉय द्वारा लिखित और निर्देशित 'विजय 69' में अनुपम खेर ने विजय मैथ्यूज की भूमिका निभाई है। फिल्म में चंकी पांडे ने विजय के दोस्त की भूमिका निभाई है। व्रजेश हिरजी उनके कोच की भूमिका में हैं। यह फिल्म 8 नवंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। बात करें अनुपम खेर के वर्क फ्रंट की, तो उनके पास तन्वी: द ग्रेट है, जिसका वो निर्देशन करने वाले हैं। वह फिल्म मेट्रो इन दिनो में भी नजर आने वाले हैं, जो 29 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

emo D'Souza: रेमो डिसूजा से जुड़े धोखाधड़ी मामले की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, इस कोर्ट में केस स्थानांतरित 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें