फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो एक बच्चे से डर गए विद्युत जामवाल, बॉक्स ऑफिस से बनाई दूरी

Thu, 14 Jun 2018 09:57 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
vidyut jamwal
विद्युत जामवाल ने 2011 में फिल्म फोर्स से हिंदी सिनेमा में अपना डेब्यू किया था। फिल्म में जॉन अब्राहम और जिनेलिया डीसूजा मुख्य भूमिका में थे। विद्युत ने खलनायक की भूमिका निभाई थी। विलेन होकर भी उन्होंने दर्शकों और आलोचकों की प्रशंसा बटोरी थी। उनकी दूसरी फिल्म 'कमांडो' थी। इसमें वे लीड नायक के तौर पर नजर आए थे। 
 
विज्ञापन

2 of 4
Vidyut Jamwal
अंतिम बार वे फिल्म 'बादशाहो' में दिखे थे। अब विद्युत अपनी अगली फिल्म 'जंगली' के लिए तैयार हैं। खबर है कि फिल्म इस साल 19 अक्तूबर को रिलीज होनी थी पर अब इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। 

 
विज्ञापन

3 of 4
mogli
फिल्म से जुड़े एक सूत्र की मानें तो 19 अक्तूबर को हॉलीवुड की फिल्म 'मोगली' बड़े परदे पर आ रही है।  जिसकी वजह से दोनों फिल्मों का क्लैश हो जाएगा। इस दिलचस्प क्लैश को रोकने के लिए ही 'जंगल' के निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। 

 
विज्ञापन

4 of 4
विद्युत जामवाल
इसमें आश्चर्य वाली बात यह है कि फिल्म 'जंगली' के निर्देशक चक रसेल हैं जिन्होंने हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर जैसे 'इरेजरए द स्कॉर्पियन किंग' और 'द मास्क' जैसी कई फिल्में दी हैं। ऐसे में एक और हॉलीवुड से टकराना इस बड़े नाम के लिए घबराने वाली बात नहीं होना चाहिए। लेकिन कहा जा रहा है कि निर्माता नहीं चाहते कि विद्युत की 'जंगली' को 'मोगली' के सामने किसी भी तरह की मात मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें