सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' रिलीज होने में कुछ घंटे बाकी हैं। यह बात तय मानी जा रही है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बम्पर ओपनिंग लेगी। वैसे भी ईद का त्योहार और सलमान खान की फिल्म एक सफल कॉम्बिनेशन है।
विज्ञापन
2 of 5
dharmendra and salman khan
इस फिल्म को लेकर एक दिलचस्प बात सामने आई है। दरअसल सलमान खान को बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र ने ट्वीट कर शुभकामनाएं दी है। वे लिखते हैं, 'हवा में बहुत गरमाहट है नजर ना लगे। लव यू सलमान। रेस-3 के लिए शुभकामनाएं।'
विज्ञापन
3 of 5
dharmendra and salman khan
धर्मेंद्र ने जो फोटो पोस्ट किया है वो बहुत खूबसूरत है। इसमें सलमान खान पेंट और ब्रश लेकर बैठे हैं और धर्मेंद्र का चित्र बना रहे हैं। यह चारकोल पेंटिंग है। यह तस्वीर बहुत कुछ कहती है।
4 of 5
dharmendra and salman khan
उल्लेखनीय है कि धर्मेंद्र सलमान के प्रिय हीरो हैं। खुद ये बात भाईजान कई बार कह चुके हैं। यही नहीं धर्मेंद्र भी कहते आए हैं कि सलमान उन्हें अपनी जवानी के दिनों की याद दिलाते हैं। यहां ये भी बता दें कि 'रेस 3' में धर्मेंद्र के छोटे बेटे बॉबी देओल भी नजर आएंगे, जिनके करियर संवारने का जिम्मा सलमान ने उठाया है।