फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय और टाइगर से भी आगे निकले विद्युत जामवाल, 3 बोतलों से पूरा किया #BottleCapChallenge

Fri, 05 Jul 2019 12:12 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Vidyut Jamwal - फोटो : Social Media
सोशल मीडिया पर इन दिनों #BottleCapChallenge चल रहा है। इसमें एक शख्स को रिवर्स किक के साथ सामने रखी एक बोतल के ढक्कन को खोलना होता है, लेकिन शर्त ये है कि ये बोतल नहीं गिरनी चाहिए। अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ जैसे स्टार्स के बाद अब विद्युत जामवाल ने भी इस चैलेंज को पूरा किया। लेकिन इसमें उन्होंने एक नहीं बल्कि तीन बोतलों का ढक्कन एक ही किक से खोल दिया।
विज्ञापन

2 of 6
विद्युत जामवाल - फोटो : इंस्टाग्राम
अपनी फिटनेस और ट्रेनिंग के वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर शेयर करते रहने वाले विद्युत ने मार्शल आर्ट्स के अपने अनोखे तरीके भी ईजाद किए हैं। विद्युत केरल के सबसे प्राचीन मार्शल आर्ट्स फॉर्म में महारत हासिल कर चुके हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है।
विज्ञापन

3 of 6
विद्युत जामवाल - फोटो : सोशल मीडिया
इस वीडियो में दिख रहा है कि सामने तीन बोतलें रखी हुई हैं। तीनों के ऊपर ढक्कन लगा है। विद्युत जामवाल कुछ समय के तक इन बोलतों को निहारते हैं और उसके बाद रिवर्स किक से एक साथ इन दिनों के ढक्कन खोल देते हैं। देखिए वीडियो...
 

4 of 6
फराबी दवलचिन - फोटो : सोशल मीडिया
इस चैलेंज की शुरुआत कजाकिस्तान के ताइक्वांडो चैंपियन फराबी दवलचिन ने की है। इसका वीडियो सबसे पहले उन्होंने ही सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इसके बाद एक्टर जैकी चैन और जोसन सहित दो और लोगों को इस चैलेंज को पूरा किया था। हालांकि फराबी इस चैलेंज का नाम 'फारा किक्स चैलेंज' देना चाहते थे लेकिन वायरल होते होते इसका नाम बदल गया।
विज्ञापन

5 of 6
akshay kumar - फोटो : instagram
बॉलीवुड में अक्षय कुमार ने इस चैलेंज को स्वीकार करते हुए एक हैरतअंगेज वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा- 'मैं खुद को रोक नहीं पाया #BottleCapChallenge। अपने आइडल से इंस्पायर होकर। मुझे दिखने वाले बेस्ट वीडियो को मैं री-ट्वीट और री-पोस्ट करूंगा। तो लड़कों और लड़कियों इसे करो। इसे करते हैं।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Tiger Shroff - फोटो : Social Media
अक्षय कुमार के अलावा टाइगर श्रॉफ भी इस चैलैंज को पूरा कर चुके हैं। हालांकि टाइगर इस चैलेंज को एक स्टेप आगे ले गए। उन्होंने इसे अपनी आंख पर पट्टी बांध कर किया। टाइगर के आँख पर लाल रंग की पट्टी बंधी और रिवर्स किक मारते हुए पेप्सी की बोतल के ढक्कन को खोल दिया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें