दोस्ताना, मारगरीटा विद ए स्ट्रॉ, फायर, माई ब्रदर, अलीगढ, कपूर एंड सन्स कुछ ऐसी फिल्में हैं जिनमें समलैंगिकता को कहानी के जरिए दर्शाने की कोशिश की गई है। इसी लिस्ट में इस साल रिलीज हुई फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा भी शामिल हुई, और कुछ ही वक्त पहले घोषणा हुई की आयुष्मान खुराना की आने वाली फिल्म शुभ मंगल सावधान भी इसी मुद्दे पर बनने वाली है। लेकिन अब इस लिस्ट में एक और फिल्म बनने जा रही है। नाम है "शीर खुरमा"।