फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सलमान खान की ‘सूर्यवंशी’ के निर्माता दिखाएंगे ‘पॉवर’, दर्शकों तक पहुंचने का निकाला ये फॉर्मूला

Sat, 09 Jan 2021 07:55 AM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
द पॉवर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अक्षय कुमार स्टारर ‘सूर्यवंशी’ की रिलीज को लेकर अभी इसके निर्माता हाथ पैर ही मार रहे हैं और इस बीच सलमान खान स्टारर ‘सूर्यवंशी’ के निर्माता फिर से सीन में लौट आए हैं। सलमान की इस फिल्म के निर्माता विजय गलानी की लंबे समय से रिलीज की राह देख रही फिल्म ‘द पॉवर’ सीधे ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म के हीरो विद्युत जामवाल हैं और इस फिल्म की रिलीज का एलान ठीक उस दिन हुआ है जिस दिन विद्युत जामवाल की पिछली फिल्म ‘खुदा हाफिज’ ने अपने टीवी प्रीमियर पर सबसे ज्यादा टीआरपी हासिल की है।
 
विज्ञापन

2 of 5
विद्युत जामवाल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
महेश मांजरेकर के निर्देशन में बनी फिल्म 'द पॉवर' निर्माता विजय गलानी ने बनाई है। विजय गलानी अब तक सलमान खान, अक्षय कुमार, बॉबी देओल और गोविंदा जैसे अभिनेताओं के साथ आधा दर्जन फिल्में बना चुके हैं। इनमें से ‘अजनबी’ को छोड़ बाकी सारी फिल्में फ्लॉप रहीं। विद्युत जामवाल के साथ विजय गलानी ने ये फिल्म काफी पहले शुरू की थी। उनकी कोशिश इसे ‘कमांडो 3’ के तुरंत बाद रिलीज करने की थी लेकिन तब वितरकों ने इसे हाथ नहीं लगाया।
विज्ञापन

3 of 5
विद्युत जामवाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अब निर्माता जयंती लाल गडा ने इस फिल्म को अपना लिया है। जयंती लाल गडा का हाथ लगते ही फिल्म की रिलीज तय हो गई है। जिस दिन उत्तर और दक्षिण में अभिनेता विजय की फिल्म ‘मास्टर’ रिलीज होगी, उसी दिन ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज होगी। विद्युत जामवाल की फिल्म 'द पॉवर' तीसरी फिल्म है जो लगातार ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। सबसे पहले उनकी फिल्म 'यारा' और 'खुदा हाफिज' भी सीधे ओटीटी पर रिलीज हो चुकी हैं।

4 of 5
विद्युत जामवाल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विद्युत जामवाल को लेकर निर्माता लगातार बड़े रिस्क लेते रहे और उन्हें बड़े पर्दे पर एक एक्शन स्टार के रूप में पेश करने की कोशिश भी करते रहे हैं। लेकिन, उनका एक्शन अब एकरस होने लगा है। बड़े पर्दे पर उनके पास दिखाने को कुछ नया बचा नहीं है और निर्माता निर्देशक उन्हें लेकर जो फिल्में बना रहे हैं, उनकी कहानियां दमदार होती नहीं हैं। फिल्म 'खुदा हाफिज' में इसके निर्देशक फारुख कबीर ने एक्शन के साथ इमोशन मिलाने की कोशिश की और लोगों ने इसे काफी हद तक पसंद भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विद्युत जामवाल - फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म 'द पॉवर' ओटीटी पर प्रीमियम व्यवस्था के तहत रिलीज हो रही है। पहले से ओटीटी के ग्राहक बने लोगों को भी इस फिल्म को देखने के लिए एक निश्चित रकम अलग से चुकानी होगी। फिल्म के कलाकारों में श्रुति हसन का नाम भी शामिल है, हालांकि ओटीटी पर इसी व्यवस्था के तहत रिलीज हुई जी स्टूडियोज की फिल्म ‘खाली पीली’ को भी दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद नहीं मिल पाया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें