फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका और ऋतिक की जोड़ी बनने की चर्चाओं के बीच रणवीर चले ऊटी, जानिए क्या है बड़ी वजह?

Fri, 08 Jan 2021 11:00 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
ऋतिक, दीपिका - फोटो : instagram
अपने जन्मदिन के मौके पर मिली शुभकामनाओं के बदले में बीते बृहस्पतिवार को अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने संकेत दिए हैं कि वह आने वाले कुछ ही दिनों में अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने वाली हैं। दीपिका ने तो सिर्फ संकेत दिया था और इधर, मुंबई में चर्चा शुरू हो चुकी है कि दीपिका और ऋतिक जल्द ही निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की एक एक्शन ड्रामा फिल्म में काम करने वाले हैं।
विज्ञापन

2 of 6
ऋतिक रोशन - फोटो : instagram/hrithikroshan
हिंदी फिल्मों की नंबर वन अभिनेत्री दीपिका पादुकोण 5 जनवरी को 35 साल की हो गई हैं। उनके जन्मदिन के अवसर पर दीपिका को शुभकामनाएं देने के लिए अभिनेता ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'जन्मदिन की शुभकामनाएं मेरी प्रिय दीपिका पादुकोण। हमेशा चमकती रहो और जहां को रोशन करती रहो, जैसा कि आप करती हैं। मेरी शुभकामनाएं हमेशा आपके साथ हैं।'
विज्ञापन

3 of 6
दीपिका पादुकोण - फोटो : गोलियों की रासलीला: रामलीला
इन शुभकामनाओं के जवाब में दीपिका ने लिखा, 'बहुत-बहुत धन्यवाद ऋतिक रोशन! अब आने वाले कुछ ही दिनों में एक बड़ा उत्सव होने वाला है।' अपनी पोस्ट में दीपिका ने खुलकर तो कुछ नहीं कहा लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि दीपिका ने यह बात किसी फिल्म के लिए कही है। चर्चा है कि इन दोनों कलाकारों को निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने अपनी एक एक्शन ड्रामा फिल्म के लिए साइन किया है। फिल्म में दोनों ही कलाकार एक्शन करते हुए नजर आएंगे।

4 of 6
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कहा ये भी जा रहा है कि सिद्धार्थ आनंद की इस डबल एक्शन थ्रिलर की घोषणा ऋतिक के जन्मदिन यानी 10 जनवरी को हो सकती है। दीपिका इससे पहले सिद्धार्थ आनंद के साथ ही यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' में भी काम कर रही हैं। शकुन बत्रा के निर्देशन में अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ वाली फिल्म भी वह करीब करीब पूरी कर चुकी हैं। उनकी दो फिल्मों ‘द्रोपदी’ और ‘इंटर्न’ का एलान हुए काफी समय हो चुका है लेकिन अब तक इन दोनों के बारे में कोई खास प्रगति नहीं दिख रही है।
विज्ञापन

5 of 6
रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इधर, दीपिका अपने हिसाब से चल रही हैं, उधर उनके पति अभिनेता रणवीर सिंह भी अपनी फिल्म 'सर्कस' को फटाफट खत्म करने वाले हैं। रणवीर अब तक इस फिल्म की शूटिंग मुंबई में ही कर रहे हैं और अब इसके अंतिम शेड्यूल के लिए वह जल्द ही पूरी टीम के साथ ऊटी जाएंगे। फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी को पहाड़ी जगहों से बहुत प्रेम है इसलिए वह अपनी फिल्म को ऊटी में खत्म करेंगे। इसके लिए वह लगभग एक सप्ताह लंबा शेड्यूल फरवरी में रखेंगे और मार्च तक फिल्म की शूटिंग पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रणवीर सिंह, रोहित शेट्टी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'सर्कस' में रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह एक साथ दूसरी बार काम कर रहे हैं। इससे पहले वह वर्ष 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'सिम्बा' में दोनों एक साथ काम कर चुके हैं। बॉक्स ऑफिस पर वह फिल्म सुपरहिट साबित हुई। अब सर्कस के लिए भी उन्हें दर्शकों से कुछ ऐसी ही उम्मीदें हैं। रणवीर सिंह के अलावा इस फिल्म में जैकलिन फर्नांडिस, पूजा हेगड़े और वरुण शर्मा भी मुख्य भूमिकाओं में होंगे। रणवीर की दो फिल्में '83' और 'जयेशभाई जोरदार' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार हैं। फिल्म '83' में तो रणवीर और दीपिका दोनों साथ में नजर आएंगे।

पढ़ें: Farhan Akhtar Birthday: 17 साल बाद इस वजह से टूटी थी फरहान अख्तर की शादी, अब इस अभिनेत्री को कर रहे हैं डेट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें