फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vidyut Jammwal: शर्टलेस होकर बर्फ में अभ्यास करते दिखे विद्युत जामवाल, तस्वीरें देख फैंस हुए हैरान

Thu, 08 Sep 2022 07:24 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
विद्युत जामवाल - फोटो : insta
अभिनेता विद्युत जामवाल फिल्मों में अपने सुपर एक्शन से सबको रोमांच से भर ही देते हैं, इसके साथ ही असल जिंदगी में भी वह कई बार अपने कारनामों से हैरान कर देते हैं। विद्युत जामवाल ने सिर्फ एक अच्छे अभिनेता हैं बल्कि वह दुनिया के शीर्ष तीन मार्शल कलाकारों में भी शुमार हैं। विद्युत कई बार यह साबित कर चुके  हैं कि अभ्यास के लिए वह किसी भी सीमा को तोड़ सकते हैं। आज अभिनेता को कड़कड़ाती ठंड में बर्फ के बीच अभ्यास करते देखा जा सकता है। तस्वीरें देखकर फैंस हैरान हो रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
विद्युत जामवाल - फोटो : insta
अभिनेता विद्युत जामवाल ने अपने इंस्टाग्राम से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमें वह बर्फ के अंदर धंसे हुए नजर आ रहे हैं। बर्फ के भीतर ही अभिनेता को अलग-अलग मुद्राओं में अभ्यास करते देखा जा सकता है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- मेरी राह अलग है....इसके साथ ही अभिनेता ने कलरीपायट्टु (मार्शल आर्ट की एक कला), मार्शल आर्टिस्ट जैसे हैशटैग का यूज किया है। फिलहाल तस्वीरें देखने के बाद फैंस हेरान होने के साथ ही उनकी जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

 
विज्ञापन

3 of 4
विद्युत जामवाल - फोटो : insta
दरअसल विद्युत जामवाल मार्शल आर्ट की एक कला की तस्वीरों को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- विद्युत की बात ही अलग है। वहीं दूसरे ने लिखा- आप यूथ की रियल इंस्पिरेशन हो सर। बाकी भी इसी तरह से कमेंट करते दिखाई दे रहे हैं और दिल व फायर इमोटिकॉन्स के जरिए अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त कर रहे हैं।
विज्ञापन

4 of 4
विद्युत जामवाल की फिल्म खुदा हाफिज - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि ये पहली बार नहीं है कि विद्युत ने इस तरह का कारनामा किया हो। इससे पहले भी वह बर्फीले पानी में स्टंट कर चुके हैं, जिसका वीडियो भी सामने आया था। उन्होंने माइनस 8 डिग्री तापमान में बर्फीली झील में डुबकी लगाई थी। बात करें वर्क फ्रंट की तो  बात करें वर्क फ्रंट की तो विद्युत जामवाल हाल ही में विद्युत जामवाल की फिल्म 'खुदा हाफिज 2' रिलीज हुई थी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें