फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aashiqui 3: कार्तिक आर्यन की हीरोइन बनना चाहता है ये कलाकार, सोशल मीडिया के जरिए जाहिर की इच्छा

Thu, 08 Sep 2022 07:00 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। इस साल रिलीज हुई उनकी फिल्म भूल भुलैया 2 बॉलीवुड की उन चुनिंदा फिल्मों में से एक है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है।

विज्ञापन
1 of 4
कार्तिक आर्यन, गुलशन देवैया - फोटो : Social media

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। इस साल रिलीज हुई उनकी फिल्म भूल भुलैया 2 बॉलीवुड की उन चुनिंदा फिल्मों में से एक है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है। ऐसे में इस साल मिली सफलता के बाद अब अभिनेता अपने बैक-टू-बैक फिल्मों के साथ सिनेमाघरों पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। हाल ही में कार्तिक की एक और फिल्म की जानकारी सामने आने के बाद से ही एक्टर सुर्खियों में है। अभिनेता जल्द ही फिल्म आशिकी का तीसरे भाग में नजर आने वाले हैं, जिसके चलते वह बेहद खुश हैं। 

विज्ञापन

2 of 4
जेनिफर विंगेट, कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

आशिकी 3 की घोषणा के बाद से ही अब मेकर्स फिल्म के लिए लीड एक्ट्रेस की तलाश कर रहे हैं। फिल्म के लिए लगातार कई अभिनेत्रियों के नाम सामने आ रहे हैं। बीतो दिनों ही आशिकी 3 के लिए मशहूर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट का नाम सामने आया था। हालांकि, बाद में यह खबरें महज अफवाह साबित हुई। साथ ही मेकर्स ने यह भी साफ किया था कि फिल्म के लिए अभी तक कोई अभिनेत्री फाइनल नहीं हुई है और लीड एक्ट्रेस की तलाश जारी है। इसी बीच अब एक कलाकार ने फिल्म में मुख्य अभिनेत्री का किरदार निभाने की इच्छा जाहिर की है। 

विज्ञापन

3 of 4
गुलशन देवैया - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता गुलशन देवैया ने सोशल मीडिया के जरिए कार्तिक आर्यन स्टारर फिल्म आशिकी 3 में लीड एक्ट्रेस बनने की इच्छा जताई है। गुलशन ने एक ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, "मैं लीड एक्ट्रेस के किरदार के लिए खुद को ऑफर कर रहा हूं। दोनों भाई फिल्म में मिलकर धमाका कर देंगे , लिख के ले लो।" गुलशन देवैया का यह ट्वीट अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। साथ ही लोग लगातार कमेंट्स कर इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "मुझे लगता है कि 'दोस्ताना 2' के लिए यह परफेक्ट कास्टिंग होगी।"

विज्ञापन

4 of 4
टीम- आशिकी 3 - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, फिल्म को लेकर हाल ही में जानकारी सामने आई थी कि अभी तक इसके लिए कोई एक्ट्रेस फाइनल नहीं की गई है। इस सिलसिले में फिल्म की टीम के तरफ से जारी बयान भी जारी किया गया था, जिसमें लिखा था कि 'लीडिंग लेडी की तलाश अब भी जारी है। हमें जल्द से जल्द यह समाचार फैन्स के साथ साझा करने में खुशी होगी।' बता दें कि 'आशिकी 3' फिल्म 'आशिकी' और 'आशिकी 2' का सीक्वल है। ये दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। साथ ही इनके गाने आज भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें