विद्युत जामवाल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अपने प्री बर्थडे के अवसर पर विद्युत जामवाल ने अपने प्रशंसकों को फिट रहने के लिए भी प्रेरित किया। विद्युत जामवाल ने बताया कि कैसे अपने व्यस्त समय में से कुछ समय निकाल कर अपनी फिटनेस पर ध्यान दिया जा सकता है। विद्युत जामवाल ने कुछ मीडिया कर्मियों को भी फिट रहने की सलाह दी। उन्हें तो यह बात भी याद था कि पिछले मुलाकात के दौरान एक मीडियाकर्मी को फिट रहने की सलाह दी थी, लेकिन उसने उनकी बात पर अमल नहीं किया तो अगली मुलाकात में उन्हें फिट रहकर मिलने की सलाह दी।