फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anshu Malik-Alok Narula: दोस्ती से हुई थी आलोक-अंशु के प्यार की शुरुआत, डेढ़ साल डेटिंग के बाद रचाई थी शादी

Wed, 07 Dec 2022 09:15 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Anshu Malik-Alok Narula - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी जगत की खूबसूरत जोड़ियों का जिक्र होता है तो अंशु मलिक और आलोक निरूला का नाम जरूर लिया जाता है। दोनों ने आज के ही दिन एक-दूसरे को जीवनसाथी के रूप में स्वीकार किया था। 7 दिसंबर 2015 में यह जोड़ी खूब धूमधाम से शादी के बंधन में बंधी। दोनों की शादी में टीवी जगत की कई मशहूर हस्तियों ने शिरकत की थी। बता दें कि दोनों ने प्रेम विवाह किया था। आइए जानते हैं कैसे हुई थी इनकी लव स्टोरी की शुरुआत...
विज्ञापन

2 of 4
Anshu Malik-Alok Narula - फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट्स के मुताबिक शो 'रूप-मर्द का नया स्वरूप' फेम आलोक और एक्ट्रेस अंशु दोनों काफी अच्छे दोस्त थे। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बढ़ी। इसके बाद करीब डेढ़ साल तक दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया। इसके बाद बात शादी तक पहुंची। दोनों की शादी में करण पटेल, अनीता हसनंदानी, दिव्यांका त्रिपाठी और ऋत्विक धनजानी, जैसे टीवी के बड़े नाम शामिल हुए थे।

Flora Saini: एक्ट्रेस फ्लोरा ने सुनाई बॉयफ्रेंड के बुरे बर्ताव की कहानी, बोलीं- इतना पीटा कि जबड़ा तोड़ दिया
विज्ञापन

3 of 4
Anshu Malik-Alok Narula - फोटो : सोशल मीडिया
अंशु के साथ शादी करने पर आलोक ने कहा था, 'यह मेरे लिए एक सपना सच होने जैसा है। हमारी लव मैरिज है और मैं हर तरह से नई चीजों का स्वागत करने के लिए तैयार हूं। अंशु के साथ जिंदगी के नए सफर पर चलने के लिए बेहद उत्साहित हूं।'

Mawra Hocane: 'सनम तेरी कसम' की अभिनेत्री मावरा ने इंडस्ट्री से दूरी बनाने पर तोड़ी चुप्पी, बताई यह बड़ी वजह
विज्ञापन

4 of 4
Anshu Malik-Alok Narula - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, वर्ष 2019 में दोनों के रिश्ते में अलगाव की खबरें सामने आई थीं। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि आलोक और अंशु अपने शादीशुदा रिश्ते को खत्म करना चाहते हैं और तलाक लेने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि जिंदगी के प्रति दोनों स्टार्स का नजरिया बिल्कुल अलग है। शादी के बाद एक साथ रहकर उन्हें इस बात का एहसास हुआ कि वे कितने अलग स्वभाव के हैं और उनका साथ में रहना मुमकिन नही हैं। हालांकि, इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।

Mallika Sarabhai: मल्लिका साराभाई केरल कलामंडलम की चांसलर नियुक्त, संस्कृति मामलों के विभाग ने जारी किया आदेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें