फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉट देने से पहले विद्युत को इसलिए करना पड़ता था इंतजार, जंगली की ऑन लोकेशन रिपोर्ट

Sat, 16 Mar 2019 05:10 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
Vidyut Jammwal - फोटो : social media
फिल्मों की शूटिंग पर अक्सर सब कुछ सेट होने के बाद हीरो का इंतजार होता है, हीरो आता है, अपना शॉट देता है और वापस जाकर अपनी लग्जरी वैन में जा बैठता है। थाइलैंड में शूट हुई फिल्म जंगली के सेट पर जो कुछ हुआ वह इसका ठीक उलट है। यहां हीरो आता था शॉट देने और शॉट देने से पहले जो होता था, उससे झक मारकर शूटिंग रोकनी ही पड़ती थी। हाथी मेरे साथी, मैं और मेरा हाथी जैसी फिल्मों की कड़ी में अगला नाम विद्युत जामवाल की फिल्म जंगली का जुड़ा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
junglee - फोटो : file photo
फिल्म में हाथी और इंसान की दोस्ती की कहानी है। शूटिंग पर मौजूद लोग बताते हैं कि सेट पर हाथियों के साथ शूट करना बहुत मुश्किल काम होता था। जैसे ही फिल्म की टीम शूटिंग शुरू करती, हाथी सेट पर लगाई गई घास और पत्तियों को खा जाया करते।  इस बारे में विद्युत बताते हैं "हाथी हमारी फिल्म के सितारे हैं। सेट को रीयल लुक देने के लिए अकसर हम घास और पत्तियों का इस्तेमाल किया करते थे। 
विज्ञापन

3 of 4
Vidyut Jammwal - फोटो : file photo
लेकिन, वही उनका खाना भी है, तो सभी हाथी मिलकर सारी घास और पत्तियां खा जाया करते थे। फिर हम सभी भोला और उसके साथियों को अपना भोजन खत्म करने का इंतजार किया करते थे। उनकी इस हरकत से हम सभी बहुत खुश भी हुआ करते थे। आखिर यह अद्भुत नजारा कहां किसी को देखने को मिलता है"। 
विज्ञापन

4 of 4
junglee - फोटो : file photo
फिल्म के निर्माताओं और डायरेक्टर चक रसेल ने ध्यान रखा कि किसी भी तरह से शूटिंग के दौरान ऐसा कुछ न किया जाए जिससे हाथियों को कोई तकलीफ हो। फिल्म के कलाकारों और पूरी टीम को हिदायत थी कि शांति के साथ ही हाथियों से काम करवाया जाए। फिल्म जंगली में विद्युत जानवरों के डॉक्टर का किरदार निभा रहे हैं और मशहूर अभिनेत्री पूजा सावंत हाथियों की देख भाल करने वाली लड़की के किरदार में दिखेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें