फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान ही नहीं 40 के पार हो चुके इन 6 एक्टर्स ने नहीं की शादी, एक को तो पहचानना भी मुश्किल

Sat, 16 Mar 2019 04:25 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Salman Dino Uday - फोटो : twitter
बॉलीवुड में कई सितारे ऐसे हैं जिनकी शादी की तारीख का सभी को बेसब्री से इंतजार है। इस लिस्ट में सबसे ऊपर जिसका नाम है वह सिनेमाजगत के मोस्ट बेचलर एक्टर सलमान खान हैं। सलमान खान (Salman Khan) 53 साल के हो गए हैं लेकिन अब तक कुंवारे हैं। अगर आपको लगता है फिल्म इंडस्ट्री में सिर्फ सलमान ही ऐसे एक्टर है जो 40 के पार हैं और कुंवारे हैं तो आप एकदम गलत है। आज हम आपको बॉलीवुड के उन एक्टर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो 40 के पार हैं और अब तक कुंवारे हैं। 
विज्ञापन

2 of 8
सलमान खान - फोटो : file photo
सलमान खान 
इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है भाईजान का। सलमान खान का नाम अब तक कई एक्ट्रेस के साथ जुड़ चुका है लेकिन बात शादी तक नहीं पहुंच पाई। इन एक्ट्रेस में एश्वर्या राय, कटरीना कैफ और यूलिया वंतूर का नाम शामिल है। सलमान की शादी का उनके फैंस के साथ-साथ परिवार को भी बेसब्री से इंतजार है। यहां तक कि लोग मजाक-मजाक में भी अब यह पूछते है कि क्या आपको पता है सलमान कब शादी करेंगे?
विज्ञापन

3 of 8
Dino - फोटो : file photo
डीनो मोरया
बिपाशा बसु का डिनो मोरया के साथ अफेयर ने खूब सुर्खियां बटोरी। इसके साथ ही डीनो का नाम लारा दत्ता के साथ भी जुड़ा। इन दोनों एक्ट्रेस की शादी हो चुकी है लेकिन डीनो अभी तक कुंवारे हैं। 

4 of 8
sajid khan - फोटो : file photo
साजिद खान
साजिद खान और जैकलीन के अफेयर के चर्चे काफी रहे। दोनों का अब ब्रेकअप हो चुका है। ब्रेकअप के बाद जैकलीन जहां अपने करियर में बिजी हैं तो वहीं साजिद अभी तक कुंवारे हैं। साजिद खान की उम्र 48 साल है। 
विज्ञापन

5 of 8
uday chopra - फोटो : file photo
उदय चोपड़ा
फिल्मी दुनिया से गायब एक्टर उदय चोपड़ा को तो अब पहचान पाना भी मुश्किल है। उदय 46 साल के हैं लेकिन अभी तक कुंवारे हैं। साल 2000 में रिलीज शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन की फिल्म 'मोहब्बतें' से यश चोपड़ा के बेटे उदय चोपड़ा ने डेब्यू किया था। फिल्म तो सुपरहिट रही लेकिन उदय चोपड़ा का करियर छलांगें नहीं मार पाया। 
विज्ञापन

6 of 8
Randeep Hooda - फोटो : file photo
रणदीप हुड्डा
रणदीप हुड्डा का नाम सुष्मिता सेन के अलावा कई और एक्ट्रेस से जुड़ चुका है। रणदीप 42 साल के हैं लेकिन अभी तक शादी नहीं की है। रणदीप इस वक्त 'बैटल ऑफ सारागढ़ी' फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। 
विज्ञापन

7 of 8
Rahul Khanna - फोटो : file photo
राहुल खन्ना 
विनोद खन्ना के बेटे राहुल खन्ना ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करके अपने ब्रेकअप की जानकारी दी थी। राहुल ने बताया था कि उनका रिश्ता 20 साल बाद टूट गया। राहुल 46 साल के हैं और उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है। 
विज्ञापन

8 of 8
राहुल बोस - फोटो : file photo
राहुल बोस
राहुल बोस 51 साल के हैं। राहुल ने अभी तक शादी नहीं की है। एक इंटरव्यू के दौरान राहुल ने बताया था कि वह कई लड़कियों के साथ रिश्ते में रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें