बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रहीं विद्या सिन्हा को गुजरे हुए दो साल हो गए हैं। साल 2019 में उन्होंने लंबी बीमारी के बाद 71 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था। लेकिन आज भी वह अपनी फिल्मों में अदाकारी के जरिए दर्शकों के दिलों में जिंदा है। विद्या सिन्हा ने छोटी सी बात, रजनीगंधा, पति, पत्नी और वो जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया था।
विद्या की जिंदगी परेशानियों से भरी हुई थी
हमेशा चहरे पर मुस्कान रखने वाली विद्या की जिंदगी परेशानियों से भरी हुई थी। पहले पति की मौत और दूसरे पति से मिली प्रताड़ना के चलते विद्या पूरी तरह से टूट गई थीं। इसका सीधा असर उनके करियर पर भी पड़ा, जिसकी वजह से लंबे समय तक उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली थी। इसके चलते वह कभी ए ग्रेड की एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल नहीं हो पाईं। चलिए जानते हैं जानते हैं, विद्या सिन्हा की जिंदगी के उन कुछ स्याह पन्नों के बारे में, जिसे विद्या के चहरे की मुस्कान को धूमिल कर दिया।