फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vidya Sinha: पड़ोस की लड़की जैसी हीरोइन, पहली ही फिल्म गोल्डन जुबली, इन 10 फिल्मों से सिनेमा में काट दिया गदर

Fri, 15 Nov 2024 10:21 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vidya Sinha: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री विद्या सिन्हा का जन्म आज ही के दिन मुंबई में हुआ था। विद्या ने कई हिंदी फिल्मों में बेहतरीन अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है। विद्या को 'रजनीगंधा', 'छोटी सी बात' और 'पति-पत्नी और वो' जैसी कई कई शानदार फिल्मों के जानदार किरदारों के लिए आज भी याद किया जाता है। 
विज्ञापन
1 of 11
विद्या सिन्हा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दिग्गज अभिनेत्री विद्या सिन्हा का जन्म मुंबई में 15 नवंबर 1947 को एक फिल्मी परिवार में हुआ था। उनके पिता प्रताप राणा एक फिल्म प्रोड्यूसर थे। विद्या जब 18 साल की थीं, तभी उन्होंने मॉडलिंग शुरू कर दी थी। आइए आज आपको विद्या की उन बेहतरीन 10 फिल्मों के बारे में बताते हैं, जिनमें उन्होंने अपने बेहतरीन अभिनय से सभी का दिल जीता।
 
विज्ञापन

2 of 11
रजनीगंधा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रजनीगंधा
बासु चटर्जी द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म रजनीगंधा सुपर डुपर हिट फिल्म थी। इस फिल्म की इसी साल गोल्डन जुबली थी। साल 1947 में रिलीज हुई रजनीगंधा प्रसिद्ध हिंदी लेखिका मन्नू भंडारी की लघु कहानी 'यही सच है' पर आधारित है। फिल्म में विद्या सिन्हा ने मुख्य भूमिका निभाई थी। विद्या के अलावा फिल्म में अमोल पालेकर और दिनेश ठाकुर ने भी अहम किरदार निभाए थे। रजनीगंधा विद्या सिन्हा और अमोल पालेकर की पहली हिंदी फिल्म थी। बाद में रजनीगंधा को 2012 में होतत शेडिन के रूप में बंगाली में रीमेक किया गया था। दीपा दिल्ली (विद्या सिन्हा) स्नातक की छात्रा है, जो संजय (अमोल पालेकर) के साथ लंबे समय से रिलेशनशिप में है और उससे शादी करने के ख्वाब देखती है, लेकिन जब फिल्म में नवीन (दिनेश ठाकुर) की एंट्री होती है तो कहानी एक नया दिलचस्प मोड़ लेती है।
विज्ञापन

3 of 11
छोटी सी बात - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
छोटी सी बात
साल 1976 में आई फिल्म छोटी सी बात एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन बासु चटर्जी ने किया। 1970 के दशक की सर्वश्रेष्ठ हिंदी कॉमेडी फिल्मों में से एक मानी जाने वाली यह फिल्म हाइपरकंजेशन से पहले मुंबई पर अपने अनोखे अंदाज के लिए एक पसंदीदा फिल्म है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही और इसमें अमोल पालेकर, विद्या सिन्हा, अशोक कुमार और असरानी ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। यह फिल्म 1960 की ब्रिटिश फिल्म स्कूल फॉर स्काउंड्रल्स की रीमेक है। छोटी सी बात की कहानी में अरुण प्रदीप (अमोल पालेकर ) बेहद शर्मीले युवक के बारे में है , जिसमें आत्मविश्वास की कमी है। वह पहली नजर में प्रभा नारायण (विद्या सिन्हा) से प्यार कर बैठता है, जो रोजाना काम पर जाते समय बस स्टॉप पर देखता है। आगे की कहानी काफी दिलचस्प और मजेदार है।

4 of 11
पति पत्नी और वो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पति पत्नी और वो
पति पत्नी और वो 1978 में बनी बी.आर. चोपड़ा द्वारा निर्मित और निर्देशित हिंदी फिल्म है। इसमें संजीव कुमार, विद्या सिन्हा, रंजीता कौर ने मुख्य अभिनय किया है। वहीं फिल्म में इन सभी के अलावा ऋषि कपूर, नीतू सिंह, टीना मुनीम और परवीन बॉबी ने अहम किरदार निभाए हैं। इस फिल्म में विद्या (शारदा चड्ढा) ने संजीव कुमार (रंजीत चड्ढा) की पत्नी का किरदार निभाया। फिल्म के नाम से ही जाहिर है कि फिल्म में लव ट्राएंगल दिखाया गया है। इसी फिल्म का रीमेक बनी 2019 में कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे द्वारा अभिनीत फिल्म पती पत्नी और वो। इस फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने और निर्माण भूषण कुमार ने किया।
विज्ञापन

5 of 11
विद्या सिन्हा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कर्म 
1977 में बनी हिंदी फिल्म कर्म का निर्माण और निर्देशन बी.आर. चोपड़ा ने किया है। फिल्म में राजेश खन्ना, विद्या सिन्हा, शबाना आजमी, उर्मिला मातोंडकर और मास्टर बिट्टू ने अभिनय किया है। गीत राजकवि इंद्रजीत सिंह तुलसी ने लिखे हैं और संगीत आर.डी. बर्मन ने दिया है। इस फिल्म में उर्मिला मातोंडकर बतौर बाल नजर आई थीं। अरविंद (राजेश खन्ना) काफी अमीर है और वह एक आलीशान घर में रहता है, जो कानून की पढ़ाई कर रहा है और वकील बनने की राह पर है। अरविंद खूबसूरत आशा शास्त्री (विद्या सिन्हा) से मिलता है और वे प्यार में पड़ जाते हैं। आशा अरविंद को अपने ज्योतिषी पिता चिंतामणि से मिलवाती है, जो अरविंद को तुरंत स्वीकार कर लेते हैं, जैसे अरविंद के माता-पिता आशा को स्वीकार करते हैं। लेकिन जब चिंतामणि युवा जोड़े के लिए एक अंधकारमय भविष्य को देखते हैं तो हैरान हो जाते हैं।
 
विज्ञापन

6 of 11
इंकार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इंकार
इंकार 1977 की एक थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्माण रोमू एन. सिप्पी ने किया है और निर्देशन राज एन. सिप्पी ने किया है। इसमें विनोद खन्ना, विद्या सिन्हा, अमजद खान और श्रीराम लागू मुख्य भूमिका निभाई हैं । फिल्म का संगीत राजेश रोशन ने दिया है। फिल्म को सर्वश्रेष्ठ संपादन के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। इंकार फिल्म अकीरा कुरोसावा द्वारा निर्देशित जापानी फिल्म हाई एंड लो का हिंदी रीमेक है, जो खुद एड मैकबेन के अमेरिकी उपन्यास किंग्स रैनसम पर आधारित थी। इसे बाद में तेलुगु फिल्म डोंगला वेटा में बनाया गया। 
विज्ञापन

7 of 11
विद्या बालन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मुक्ति
मुक्ति 1977 की एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन राज तिलक ने किया है। इसमें शशि कपूर, संजीव कुमार, विद्या सिन्हा और मिथुन चक्रवर्ती ने अभिनय किया है।
 

8 of 11
विद्या सिन्हा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
लव स्टोरी 
लव स्टोरी एक रोमांटिक फिल्म है, जिसका निर्देशन राहुल रवैल ने किया है। फिल्म में राजेंद्र कुमार के साथ उनके बेटे कुमार गौरव और विजयता पंडित भी हैं। विद्या सिन्हा, डैनी डेन्जोंगपा, अमजद खान और अरुणा ईरानी सहायक भूमिकाओं में नजर आए थे। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी। ये पूरी तरह से एक लव ट्राएंगल फिल्म थी। विजय मेहरा (राजेंद्र कुमार) एक अमीर बिल्डर है और सुमन (विद्या सिन्हा) से प्यार करता है। दोनों एक-दूससे प्यार करते हैं। राम डोगरा (डैनी डेन्जोंगपा) एक सिविल इंजीनियर है जो सुमन से प्यार करता है। राम और सुमन कॉलेज में दोस्त थे। आगे की कहानी काफी मजेदार है।

9 of 11
मीरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मीरा
मीरा, गुलजार निर्देशित फिल्म है। यह कृष्ण भक्त मीरा बाई की जीवनी पर आधारित है। इस फिल्म में हेमामालिनी ने मीरा का पात्र निभाया है। गुलजार की इस फिल्म में विद्या सिन्हा ने छोटी लेकिन महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। विद्या ने फिल्म में कृष्णा राठोड की भूमिका निभाई थी।

10 of 11
तुम्हारे लिए - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तुम्हारे लिए
तुम्हारे लिए 1978 में रिलीज हुई बासु चटर्जी द्वारा निर्मित हिन्दी फिल्म थी। इस फिल्म मे संजीव कुमार, विद्या सिन्हा और अशोक कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई थी। गौरी (विद्या सिन्हा) और प्रकाश (संजीव कुमार) में प्रेम है। इस फिल्म में पिछले जन्म की कहानी को दिखाया गया है।
विज्ञापन

11 of 11
किताब - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
किताब
किताब 1977 में बनी एक भारतीय ड्रामा फिल्म है, जिसे गुलजार ने लिखा और निर्देशित किया है। इस फिल्म में उत्तम कुमार, विद्या सिन्हा, श्रीराम लागू, केष्टो मुखर्जी और असित सेन ने अभिनय किया है। यह फिल्म समरेश बसु की बंगाली कहानी पथिक पर आधारित थी। फिल्म का संगीत आरडी बर्मन ने तैयार किया था और गीत गुलजार ने लिखे थे। इस फिल्म में विद्या सिन्हा ने कोमल गुप्ता का किरदार निभाया, जो कि एक शिक्षिका होती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें