फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karan Johar: 'पहले आग लगाओ, फिर वह पानी डालते हैं', अनन्या की मां ने करण जौहर के लिए क्यों कही यह बात? जानें

Fri, 15 Nov 2024 10:01 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

भावना पांडे ने एक साक्षात्कार में कहा, "मुझे लगता है कि करण जौहर हर चीज के बादशाह हैं। मेरा मतलब है कि वह आदमी जितना काम करते हैं और एक दिन में वह जितना काम करते हैं, मैं वाकई यह समझना चाहती हूं कि उसे बैंडविड्थ और एनर्जी कहां से मिलती है।"
विज्ञापन
1 of 4
भावना पांडे, करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम
करण जौहर बॉलीवुड के प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक, निर्माता, लेखक, कॉस्ट्यूम डिजाइनर, अभिनेता और टीवी होस्ट हैं। वह रूही जौहर और यश जौहर के बेटे हैं। वह धर्मा प्रोडक्शन्स कंपनी के कर्ता-धर्ता भी हैं। हालांकि, करण जौहर का विवादों से भी गहरा नाता रहा है। अब हाल ही में, भावना पांडे ने करण जौहर को कहा कि कभी-कभी वह बातों को लेकर काफी रिएक्ट करते हैं। हालांकि, फिर बाद में वह शांतिदूत भी बन जाते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम
भावना पांडे ने करण जौहर को बताया बादशाह
भावना पांडे ने एक साक्षात्कार में कहा, "मुझे लगता है कि करण जौहर हर चीज के बादशाह हैं। मेरा मतलब है कि वह आदमी जितना काम करते हैं और एक दिन में वह जितना काम करते हैं, मैं वाकई यह समझना चाहती हूं कि उसे बैंडविड्थ और एनर्जी कहां से मिलती है।"
विज्ञापन

3 of 4
करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम @karanjohar
भावना ने की करण की तारीफ
उन्होंने आगे कहा, "और आप जानते हैं, जब आप करण को कॉल करते हैं या उसे मैसेज करते हैं... तो वह जवाब देने में घंटों लगा देते हैं और यह समझ में आता है। करण, अगर वह आपको वापस कॉल नहीं कर सकते हैं, तो वह आपको मैसेज करके कहेंगे, 'मैं आपको कुछ समय में वापस कॉल करूंगा।' वह ऐसा करने में बहुत अच्छे हैं।"
विज्ञापन

4 of 4
अनन्या पांडे और उनकी मां भावना पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम @ bhavanapandey
भावना का यह बयान हुआ वायरल
यह पूछे जाने पर कि क्या करण दोस्तों में शांति बनाए रखने का काम भी करते हैं। इस पर भावना ने हंसते हुए कहा, "आग लगाओ और शांति स्थापित करो। वह आग लगाते हैं और फिर पानी डालते है।" भावना अपने तीन सीजन में द फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स में लगातार शामिल रही हैं। पहला प्रीमियर 2020 में, दूसरा 2022 में और तीसरा पिछले महीने ही नेटफ्लिक्स इंडिया पर आया। यह शो भावना की पहली स्क्रीन है। वह अभिनेता चंकी पांडे की पत्नी और अभिनेत्री अनन्या पांडे की मां हैं।

Rapper Singer Badshah: कानूनी मुसीबत में फंसे रैपर-सिंगर बादशाह, 'बवाल' गाने के संबंध में केस दर्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें