फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जोकर' बनी ये बॉलीवुड अभिनेत्री, सोशल मीडिया पर लिखा- 'जीना यहां, मरना यहां'

Sun, 12 Apr 2020 05:11 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विद्या बालन - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री विद्या बालन बॉलीवुड की उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में शुमार हैं जिन्होंने कम फिल्में करने के बाद भी अपना एक अलग मुकाम बनाया है। सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा एक्टिव न रहने वालीं विद्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में विद्या जोकर के किरदार में हैं।
विज्ञापन

2 of 5
vidya balan - फोटो : amar ujala
दरअसल हाल ही में विद्या बालन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया। वीडियो में विद्या बालन राज कपूर की फिल्म मेरा नाम जोकर के जोकर वाले किरदार में नजर आ रही हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो पर फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Vidya Balan - फोटो : twitter
वीडियो के कैप्शन में विद्या बालन ने लिखा, 'जीना यहां, मरना यहां, इसके सिवा जाना कहां..'। वहीं वीडियो कैप्शन में विद्या ने कोरोना से जुड़ा एक संदेश भी लिखा है। इसके साथ ही विद्या ने कुछ लोगों को वीडियो में टैग भी किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि बैकग्राउंड में संगीत बज रहा है और विद्या बालन उस पर झूमती सी नजर आ रही हैं।

4 of 5
vidya balan - फोटो : amar ujala
वैसे बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब विद्या का कोई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हो। इससे पहले भी हाल में विद्या ने सफाई करती एक महिला का वीडियो- फोटो शेयर किया था। उस पोस्ट में विद्या सफाई कर्माचारियो की तारीफ करते दिख रही थीं जो ऐसे हालात में भी अपना काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
vidya balan - फोटो : amar ujala
गौरतलब है कि विद्या बालन कई फिल्मों में अपने हुनर का दमखम दिखा चुकी हैं। विद्या की हिट लिस्ट में कहानी, डर्टी पिक्चर, तुम्हारी सुलु, बेगम जान, मिशन मंगल सहित कई फिल्में शामिल हैं। वहीं जल्दी ही विद्या गणितज्ञ शंकुतला देवी के किरदार में नजर आएंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें