कोरोना वायरस का कहर पूरे देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है। इससे कोई भी अछूता नहीं रहा है। देशभर के हजारों लोग इस संक्रमण की चपेट में हैं। कई लोगों की मौत हो चुकी है। लेकिन इसी बीच अच्छी खबर ये है कि इससे भी ज्यादा लोग इस संक्रमण को मात देकर इससे जंग भी जीत रहे हैं। बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर के बाद अब फिल्म इंडस्ट्री से ही एक और उदाहरण देखने को मिला है। फिल्म निर्माता करीम मोरानी की बेटी ने भी इस संक्रमण को मात दे दी है।