फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीधे ओटीटी पर रिलीज होगी विद्या बालन की अगली फिल्म, ‘शकुंतला देवी’ ने बनाया डिजिटल की हीरोइन नंबर वन

Tue, 23 Mar 2021 05:47 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
विद्या बालन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अमेजन प्राइम वीडियो के साथ मिलकर फिल्म ‘राम सेतु’ बना रहे निर्माता विक्रम मल्होत्रा ने अपनी एक बहुचर्चित फिल्म ‘शेरनी’ को सीधे इस ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला किया है। फिल्म की हीरोइन विद्या बालन है, और फिल्म ‘शकुंतला देवी’ के बाद विद्या की ये लगातार दूसरी फिल्म होगी जो सिनेमाघरों की बजाय सीधे ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म के निर्देशक अमित मसुरकर हैं, जो इससे पहले फिल्म ‘न्यूटन’ बना चुके हैं।
विज्ञापन

2 of 5
विद्या बालन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विद्या बालन की फिल्म ‘शकुंतला देवी’ प्राइम वीडियो पर पिछले साल दुनिया भर में देखी गई हिंदी फिल्मों में दूसरे नंबर पर रही है। इससे ज्यादा व्यूज सिर्फ आयुष्मान खुराना और अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ को ही मिले, लेकिन आयुष्मान की ये फिल्म अधिकतर लोगों को पसंद नहीं आई जबकि ‘शकुंतला देवी’ लोगों ने पहले अकेले देखी और फिर पूरे परिवार के साथ कई कई बार देखी है। अभिनेत्रियों के मामले में ओटीटी पर इसके बाद से ही विद्या बालन नंबर वन हीरोइन बनी हुई हैं।
विज्ञापन

3 of 5
विद्या बालन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अनलॉक के बाद सिनेमाघरों के खुलते ही तमाम बड़ी छोटी फिल्मों की रिलीज डेट लगातार घोषित होती रही हैं। और, इस साल के करीब करीब सारे शुक्रवार तो बुक हो ही चुके हैं, अगले साल के भी त्योहारों के आसपास पड़ने वाले शुक्रवारों पर बड़ी फिल्मों की बुकिंग हो चुकी है। ऐसे में विद्या बालन की फिल्म ‘शेरनी’ को लेकर भ्रम की स्थिति बने उससे पहली ही फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी अबंडेंशिया ने इसको ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला कर लिया।

4 of 5
विद्या बालन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस बारे में अंबुंडेंशिया की तरफ से तो फिलहाल कोई बयान जारी नहीं किया गया है लेकिन मुंबई फिल्म ट्रेड में ये डील पक्की हो जाने की खबर मंगलवार सुबह से तैरती रही।फिल्म ‘शेरनी’ के निर्देशक अमित मसुरकर हैं और विद्या बालन इसमें एक वन अधिकारी बनी हैं। फिल्म हाल के दिनों में अलग अलग वजहों से चर्चा में रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विद्या बालन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
पहले फिल्म की शूटिंग के दौरान मध्य प्रदेश के एक नेता के विद्या बालन के साथ रात्रि भोज करने के इसरार पर बवाल मचा। उसके बाद फिल्म की शूटिंग के दौरान अभिनेता विजय राज की गिरफ्तारी हुई थी। इन दोनों दिग्गजों के अलावा फिल्म में और भी तमाम दिग्गज कलाकार काम कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें