फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा हुई है या राष्ट्रवादी की?', कंगना को मिले अवॉर्ड पर कांग्रेस नेता सिंघवी ने उठाए सवाल

Tue, 23 Mar 2021 05:44 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत-अभिषेक मनु सिंघवी - फोटो : सोशल मीडिया
सोमवार यानी 22 मार्च को राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार का एलान किया जा चुका है। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत को फिल्म 'मणकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' और 'पंगा' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला है। वहीं, मंगलवार को अभिनेत्री के जन्मदिन के दिन उनकी फिल्म थलाइवी का ट्रेलर जारी किया गया है। ऐसे में अभिनेत्री खूब सुर्खियों में हैं।  इसी बीच कांग्रेस नेता अभिषेक सिंघवी ने ट्वीट कर कंगना को दिए राष्ट्रीय पुरस्कार पर सवाल उठाए हैं। सिंघवी ने तंज कसते हुए लिखा इस बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा हुई है या राष्ट्रवादी पुरस्कारों की ?

विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत-अतुल खत्री - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, मशहूर यूट्यूबर और स्टैंड अप कॉमेडियन अतुल खत्री ने ट्वीट ने लिखा, यह पुरस्कार उन्हें 'मणिकर्णिका' के लिए दिया गया है। मुझे लगा उन्हें जयललिता की बायोपिक के लिए एडवांस में दिया गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत-कमाल आर खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता कमाल आर खान उर्फ केआरके ने कहा कि नेशनल अवॉर्ड्स अब एक जोक बन गया है। वह लिखते हैं, 'नेशनल अवॉर्ड्स को अब बीजेपी फिल्म अवॉर्ड्स कहा जाना चाहिए। ये नया भारत है जोकर्स को नेशनल अवॉर्ड्स मिल रहा है और जोकर्स का ग्रुप विनर्स को चुन रहा है।

4 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Instagram
बता दें कि 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार सेरेमनी में कंगना रणौत को उनकी फिल्म मणिकर्णिका के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया। यह चौथी बार है जब कंगना को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजा गया है। इससे पहले तीन बार कंगना को नेशनल अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। सबसे पहले उन्हें 2008 में रिलीज फिल्म फैशन के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था। इसके बाद 2014 में क्वीन फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के अवार्ड से नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
2014 के बाद 2015 में भी कंगना ने बेस्ट एक्ट्रेस की कैटेगरी में जीत दर्ज की।  उन्हें 2015 में तनु वेड्स मनु रिटर्न्स के लिए बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड दिया गया। अब चौथी बार कंगना को बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मणिकर्णिका के लिए मिला है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें