बॉलीवुड में अपना अदाकारी का लोहा मनवाने वाली विद्या बालन पूरे देशभर में प्रचलित हैं। एक से बढ़कर एक फिल्म में काम करने वाली अभिनेत्री ने इंडस्ट्री के कई अभिनेताओं के साथ काम किया है, जिनके साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों ने खूब प्यार दिया है। फिल्मी पर्दे पर कई लोगों के दिल में जगह बनाने वाली विद्या बालन ने असल जिंदगी में बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर के मन में घर किया था। दोनों की जिंदगी में एक पल ऐसा आया था जब बस इनके दिल ने कहा था कि अब ये एक-दूसरे के बिना नहीं रह पाएंगे और इसी के बाद सिद्धार्थ और विद्या ने शादी करने का फैसला कर लिया था। बता दें बॉलीवुड के मशहूर कपल ने 14 दिसंबर, 2012 शादी की थी और आज दोनों की शादी को 10 साल हो गए हैं। इस खास मौके पर हम आपको इनकी लव स्टोरी बताने जा रहे हैं...