फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने बिजनेसमैन संग रचाई शादी, कई हैं लाइमलाइट से दूर

Thu, 21 Jan 2021 01:36 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : फाइल
हिंदी सिनेमा में ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने अपना हमसफर किसी एक्टर को नहीं बल्कि बिजनेसमैन को चुना है। इनमें से कई ऐसी हैं जिन्होंने शादी के बाद फिल्मों से दूरी बना ली हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में...
विज्ञापन

2 of 6
जूही चावला - फोटो : फाइल
अभिनेत्री जूही चावला ने अपनी चुलबुली अदाओं से सालों तक दर्शकों के दिलों पर राज किया। करियर की ऊंचाईयों पर रहते हुए जूही चावला साल 1995 में बिजनेसमैन जय मेहता के साथ शादी के बंधन में बंध गई थीं। जूही ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। साल 1984 में मिस इंडिया का खिताब जीतने के बाद उन्होंने एक्टिंग में करियर बनाने का फैसला किया था।
विज्ञापन

3 of 6
बॉलीवुड में विद्या बालन जाना पहचाना नाम हैं तो वहीं उनके पति सिद्धार्थ रॉय कपूर भी जाने माने फिल्म प्रोड्यूसर हैं। साल 2012 में 14 दिसंबर के दिन दोनों ने बेहद निजी तरीके से शादी कर ली थी। सिद्धार्थ फिल्म एंड टेलीविजन प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष हैं। वो डिजनी के मैनेजिंग डायरेक्टर भी रह चुके हैं। साल 2017 में उन्होंने डिजनी छोड़ दी और अपनी प्रोडक्शन हाउस कंपनी 'रॉय कपूर फिल्म्स' स्टार्ट किया।

4 of 6
Ayesha Takia
आयशा टाकिया ने साल 2009 में बिजनेसमैन फरहान आजमी से शादी कर ली थी। जिसके बाद वो शाही जीवन बिता रही हैं। फरहान समाजवादी पार्टी नेता अबू आजमी के बेटे हैं। आयशा ने सिर्फ चार साल की उम्र से ही मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था। फाल्गुनी पाठक के एल्बम के गाने 'मेरी चूनर उड़ उड़ जाये' से आयशा को पहचान मिली थी। आयशा टाकिया की पहली फिल्म 2004 में आई 'टार्जन द वंडर कार' थी।
विज्ञापन

5 of 6
Shilpa Shetty and Raj Kundra - फोटो : instagram
शिल्पा शेट्टी कई लोगों की पसंदीदा अभिनेत्री तो हैं ही, अब वे अपने फिगर, सेहत और योगा के लिए दुनियाभर में अपनी पहचान भी बना चुकी हैं। अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के साथ जोड़ी बनाकर कई सुपरहिट फिल्में देने वाली शिल्पा शेट्टी ने रियल लाइफ में एक बिजनेसमैन को अपना पति बनाया है। शिल्पा ने 22 नवंबर 2009 को कारोबारी राज कुंद्रा से शादी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
anil ambani tina munim
मशहूर अभिनेत्री रहीं टीना मुनीम और अनिल अंबानी की प्रेम कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। एक शादी में अनिल अंबानी ने टीना को पहली बार देखा था। अनिल टीना के प्यार में दीवाने हो गए लेकिन अंबानी परिवार को यह शादी मंजूर नहीं थी। आखिरकार अनिल अंबानी की जिद के आगे परिवार को घुटने टेकने पड़े। अंत में परिवार शादी के लिए राजी हो गया और 1991 में अनिल अंबानी और टीना मुनीम की शादी हुई। टीना ने 35 से भी ज्यादा बॉलीवुड फिल्में की हैं। लेकिन शादी के बाद उन्होंने बॉलीवुड और ग्लैमरस लाइफ को छोड़ दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें