विद्या बालन
- फोटो : सोशल मीडिया
फैंस को पसंद आया विद्या का मजेदार अंदाज
स्क्रीन्स पर संजीदगी भरे किरदार निभाने वाली विद्या का यह मजेदार अंदाज उनके फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। विद्या के वीडियो पर फैंस जमकर लाइक्स और कमेंट्स कर रहे हैं। फैंस के साथ-साथ विद्या की पोस्ट पर सैफ अली खान की बहन सबा ने भी रिएक्ट करते हुए हंसी का इमोजी ड्रॉप किया है। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, 'आप बेस्ट हो विद्या मैम।' इसके साथ ही एक शख्स ने विद्या से पूछा 'क्या आपको किसी ने कुछ बोला है?' इससे पहले भी थोड़े दिनों पहले भी एक फनी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह ‘पहले मैं ठीक थी, फिर मैंने इंग्लिश सील ली’ वाले डायलॉग पर लोगों को हंसाती नजर आई थीं।