अमिताभ बच्चन
- फोटो : instagram/amitabhbachchan
अमिताभ बच्चन ने अपने आधिकारिक अकाउंट पर लिखा, 'आपकी प्रार्थनाओं का नतीजा है कि कल रात नेगेटिव आने के बाद आज से 9 दिनों का आइसोलेशन खत्म हो गया है। लेकिन 7 दिन आइसोलेट होना अनिवार्य है। इसके लिए सभी का आभार'। अभिनेता ने अपने फैंस का दिल से आभार जताया, जिन्हें वह अपने परिवार के रूप में भी देखते हैं। उन्होंने आगे लिखा कि, 'सभी को हमेशा की तरह प्यार, क्योंकि आप सभी मेरे लिए इतने चिंतित रहते हैं। मैं आप सभी को हाथ जोड़कर धन्यवाद देता हूं'।