फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बाद इन 15 बॉलीवुड सितारों ने दिखाए विवाहेत्तर संबंध, 6वें नंबर वाला नाम चौंका देगा

Mon, 18 Nov 2019 12:03 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 15
Bollywood actress - फोटो : amar ujala
बॉलीवुड स्टार्स में प्यार, मोहब्बत और इश्क तो हर फिल्म में देखने को मिल ही जाता है। साथ ही उनमें हुए टकराव के बाद ब्रेकअप भी आम हो गया है। दरअसल, असल जिंदगी में तो अभिनेत्रियां अच्छी पत्नी साबित हुई हैं लेकिन फिल्मों में इनके विवाहेतर संबंध जरूर रहे हैं। यानी पति होने के बावजूद किसी दूसरे से रिश्ता रखना। वैसे इस मामले में तो अभिनेत्रियां भी पीछे नहीं रहे हैं। बता देें कि इन 15 कलाकारों की रियल की नहीं बल्कि रील लाइफ की बात कर रहे हैं....
विज्ञापन

2 of 15
Rani Mukerji - फोटो : file photo
इस कडी़ में पहला नाम लेना चाहेंगे यश चोपड़ा खानदान की बड़ी बहू रानी मुखर्जी की। आपको याद होगा कि फिल्म कभी अलविदा न कहना में रानी, अभिषेक बच्चन से और शाहरुख खान, प्रीति जिंटा से शादी कर चुके होते हैं लेकिन वे सब आपस में खुश नहीं होते हैं। जब रानी और शाहरुख आपस में मिलते हैं तो एक दूसरे को पसंद करने लगते हैं और उनका अफेयर शूरू हो जाता है।
विज्ञापन

3 of 15
vidya balan - फोटो : file photo
फिल्म हमारी अधूरी कहानी में विद्या बालन की शादी किसी और से होती है लेकिन शादी के बाद भी उनका अफेयर इमरान हाशमी के साथ होता है। 

4 of 15
rockstar - फोटो : file photo
सुपरहिट फिल्म रॉकस्टार में नरगिस फाखरी की शादी हो चुकी होती है फिर भी वे पुराने दोस्त रणबीर से मिलने पर उनके साथ प्यार कर बैठती हैं।
विज्ञापन

5 of 15
Masti - फोटो : file photo
फिल्म मस्ती के तीनों पार्ट में भी तीनों हीरो यानि कि विवेक ओबरॉय, रितेश देशमुख और आफताब शिवदसानी शादीशुदा होने के बाद भी किसी ना किसी लड़की से एक्सट्रा मैरिटल अफेयर चलाते हैं।
विज्ञापन

6 of 15
Biwi No. 1 - फोटो : instagram
सलमान खान की सुपरहिट फिल्म बीवी नंबर वन में सलमान खान की शादी अभिनेत्री करिश्मा कपूर से होती है लेकिन उनका सुष्मिता सेन से एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर होता हैं।
विज्ञापन

7 of 15
Shilpa shetty - फोटो : file photo
लाइफ इन ए मेट्रो में शिल्पा शेट्टी शादीशुदा होती हैं लेकिन अपनी शादी से खुश न होने की वजह से वे शाइनी आहूजा से एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर कर बैठती हैं।

8 of 15
Amitabh bachchan - फोटो : file photo
फिल्म सिलसिला में जया बच्चन से शादी हो जाने के बाद भी अमिताभ बच्चन अपनी पुरानी प्रेमिका रेखा से छिपछिप कर मिलते थे।

9 of 15
kareena kapoor - फोटो : file photo
अक्षय कुमार और करीना कपूर की फिल्म बेवफा में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला जब करीना की शादी अनिल कपूर से हो जाती है। पीछे रह जाते हैं अक्षय कुमार लेकिन कुछ समय बाद जब करीना और अक्षय कुमार आमने सामने आते हैं तो दोनों का प्यार एक बार फिर जाग उठता है। 

10 of 15
Dev Anand - फोटो : file photo
गाइड एक ऐसी लड़की ( वहीदा रहमान) की कहानी है जिसकी शादी उसकी मर्जी के बिना कर दी जाती है और जब वह राजू गाइड यानी देव आनंद से मिलती है तो उनकी बिंदास जिंदगी देख उनसे प्यार कर बैठती हैं।

11 of 15
sanjeev kumar - फोटो : file photo
फिल्म पति-पत्नी और वो में संजीव कुमार की शादी तो विद्या से होती है लेकिन शादी के बाद जब वे रंजीता से मिलते हैं तो प्यार कर बैठते हैं। दरअसल, रंजीता उनकी सेक्रेट्री होती हैं। 

12 of 15
Tabu - फोटो : file photo
फिल्म अस्तित्व अकेलेपन की मारी एक ऐसी पत्नी की कहानी है जो अपने पति से बेशुमार प्यार न मिलने की वजह से अपने संगीत मास्टर की तरफ आकर्षित हो जाती है और उनसे प्यार कर बैठती है।

13 of 15
No Entry - फोटो : file photo
सुपर कॉमेडी फिल्म नो एंट्री में ना चाहते हुए भी अनिल कपूर का बिपाशा बसु से एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर हो ही जाता है जबकि अनिल, लारा दत्ता के पति होते हैं। वहीं, सलमान की पत्नी ईशा देओल होती हैं लेकिन फिल्म में सलमान की कई गर्लफ्रेंड होती हैं। 

14 of 15
Emraan hashmi - फोटो : file photo
मल्लिका शेरावत और इमरान हाशमी की फिल्म मर्डर की कहानी से तो सब वाकिफ ही हैं। फिल्म में मल्लिका एक्टर अष्मित पटेल की वाइफ होती हैं लेकिन उनका प्यार इमरान हाशमी की बाहों में सिमटा हुआ होता है और उनके बीच शारीरिक रिश्ते भी बनते हैं।
विज्ञापन

15 of 15
Udita Goswami - फोटो : file photo
फिल्म जहर में इमरान हाशमी और शमिता शेट्टी पति-पत्नी होते हैं इसके बावजूद इमरान अभिनेत्री उदिता गोस्वामी के साथ रिलेशनशिप में रहते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें