फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्या बालन को अकेलेपन का फायदा उठाना चाहता था डायरेक्टर...उस वक्त को भूल नहीं पाईं वो

Tue, 27 Aug 2019 12:09 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विद्या बालन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। विद्या ने साल 2005 में फिल्म परिणीता से सफलता का स्वाद चखा और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। लेकिन विद्या का फिल्मी सफर आसान नहीं था। इस बात का खुलासा खुद एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में किया है।
विज्ञापन

2 of 5
Vidya Balan - फोटो : instagram
हाल ही में एक निजी न्यूज पोर्टल से बात करते हुए विद्या बालन ने उस वक्त के बारे में खुलासा किया जब उनके हाथ से एक- दो नहीं बल्कि 12 प्रोजेक्टस चले गए थे। इसके साथ ही विद्या ने एक डायरेक्टर के बारे में किस्सा बताते हुए खुलासा किया कि कैसे वो एक लंबे वक्त तक खुद का चेहरा आइना में नहीं देख पाई थीं। इंटरव्यू में विद्या बालन ने बताया कि एक वक्त था जब वो चेन्नई में काम के सिलसिले में एक डायरेक्टर से मिलने गई थीं। लेकिन डायरेक्टर उनका फायदा उठाना चाहता था। 


पढ़ें: प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर विद्या बालन ने बताई सच्चाई, बोलीं- 'पिछले 7 साल से परेशान हूं'
विज्ञापन

3 of 5
vidya balan - फोटो : social media
विद्या ने कहा- 'मुझे याद है कि एक दिन मैं चेन्नई में काम के सिलसिले में एक डायरेक्टर से मिलने गई थी। डायरेक्टर से मैंने कॉफी शॉप में बैठकर बात करने के लिए कहा। लेकिन वो मुझे बार-बार कमरे में जाने को बोल रहा था। वो बोल रहा था कि उसे मुझसे बात करनी है और हमें कमरे में चलना चाहिए।

पढ़ें: अक्षय कुमार और विद्या बालन के बीच जमकर चले लात- घूंसे, वायरल हुआ मजेदार वीडियो

4 of 5
विद्या बालन - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
विद्या आगे बताती हैं- 'मैं उस डायरेक्टर की सोच को पढ़ते हुए मैं कमरे में गई, लेकिन मैंने दरवाजा खुला छोड़ दिया। इसके बाद डायरेक्टर ने मुझसे वहां पर घूमा फिर कर कुछ बात की और करीब 5 मिनट में ही बिना कुछ बोले भाग गया।'

पढ़ें: विद्या बालन को आई स्ट्रगलिंग दिनों की याद, बोलीं- 'एक्ट्रेस बनने के लिए क्या-क्या करना पड़ता है'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Vidya Balan - फोटो : twitter
गौरतलब है कि विद्या बालन ने कई ऐसी सोलो फिल्में की हैं जिन्होंने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीत लिया बल्कि साथ ही साथ बॉक्स ऑफिस पर भी धमाका किया। वहीं हाल ही में विद्या बालन की अक्षय कुमार के साथ रिलीज हुई फिल्म मिशन मंगल 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। फिल्म में विद्या संग अक्षय कुमार, सोनाक्षी सिन्हा, तापसी पन्नू, कीर्ति कुल्हारी और नित्या मेनन हैं। 

पढ़ें: विद्या बालन ने क्यों कहा? वो खुद को धार्मिक नहीं बताना चाहतीं, आजादी पर भी उठाए तीखे सवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें