फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरुण धवन ने इंस्टा पर तस्वीर शेयर कर सारा अली खान पर लगाया आरोप, एक्ट्रेस ने भी दिया करारा जवाब

Tue, 27 Aug 2019 12:07 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सारा अली खान, गणेश आचार्य और वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। ऐसे में हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट किया है। इस फोटो में उनके साथ सारा अली खान नजर आ रही हैं। वहीं कैप्शन में वरुण ने सारा पर एक आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन

2 of 5
varun and sara
दरअसल सोमवार (26 अगस्त) को वरुण ने इंस्टाग्राम पर सारा अली खान के साथ फोटो साझा की। इस फोटो में सारा के साथ ही डांस कोरियोग्राफर गणेश आचार्य भी नजर आ रहे हैं। फोटो एक डांस रिहर्सल के वक्त का है। फोटो में दोनों ही पीले रंग की टी शर्ट में नजर आ रहे हैं।

पढ़ें: वीकेंड पर आलिया-रणबीर, सनी लियोनी, वरुण-नताशा, अर्जुन कपूर, मीरा राजपूत और सारा यहां हुए स्पॉट
विज्ञापन

3 of 5
सारा अली खान, गणेश आचार्य और वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया
एक रंग की टी शर्ट पहनने के चलते वरुण ने कैप्शन लिखा- 'सारा जी ने मेरे वस्त्र के रंगों की कॉपी कर ली।' वरुण के इस कैप्शन का सारा अली खान ने भी मजेदार जवाब दिया है। सारा ने वरुण धवन के कैप्शन के जवाब देते हुए लिखा- तुमने मेरे इमोजी कॉपी कर लिया, मेरे राइमिंग कैप्शन भी कॉपी कर लिए और अब ये भी। मुझे उम्मीद है कि तुम अब मेरा डांस नहीं कॉपी करोगे।'
 

4 of 5
अपकमिंग फिल्म की कास्ट के साथ वरुण धवन और नोरा फतेही - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि वरुण और सारा एक साथ फिल्म कुली नंबर 1 की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन डेविड धवन कर रहे हैं। बता दें कि ये 1995 में रिलीज हुई गोविंदा और करिश्मा कपूर की फिल्म कुली नंबर 1 का ही रीमेक है।

पढ़ें: सारा अली खान को इस एक्ट्रेस ने कहा- गाय, मिला ये दमदार जवाब, वायरल हुआ वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा अगर दोनों के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो सारा अली खान ने हाल ही में कार्तिक आर्यन के साथ इम्तियाज अली की फिल्म का शूट खत्म किया है। वहीं वरुण धवन रेमो की फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी में नजर आएंगे।

पढ़ें: 'कुली नंबर 1' का फर्स्ट लुक रिलीज, इस अंदाज में दिखे वरुण धवन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें